रिलायंस ग्रुप के मालिक मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी व पीरामल ग्रुप के चेयरमैन अजय पीरामल के बेटे आनंद की शादी की तारीख तय हो गई है। इसी साल 12 दिसंबर को दोनों वैवाहिक बंधन में बंधेगे। बता दें कि दोनों की सगाई 21 सितंबर को इटली में हुई थी।
वैवाहिक कार्यक्रम 12 दिसंबर को मुकेश व नीता अंबानी के मुंबई स्थित आवास में आयोजित होगा। समारोह की सभी रस्में भारतीय रीति-रिवाजों के अनुसार होंगी। विवाह समारोह में सिर्फ करीबी दोस्त के परिवार के लोग ही शिरकत करेंगे। विवाह से पहले के सप्ताहांत में अंबानी व पीरामल परिवार उदयपुर में अपने मित्रों व परिजनों की मेजबानी करेंगे, जहां वह स्थानीय संस्कृति व परंपराओं को उत्सव से जोड़ने के लिए कारीगरों व शिल्पकारों से साझेदारी कर रहे हैं।