फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Railways: क्या सभी वंदे भारत में मिल रहा है घटिया खाना? रेलवे ने शुरु की जांच, यात्री यहां दे अपना फीडबैक

राहुल संपाल
Updated Thu, 26 Dec 2024 03:57 PM IST

सार

Vande Bharat: रेलवे मंत्रालय ने देश के सभी जोनल रेलवे को सभी वंदे भारत ट्रेनों में 23 दिसंबर से 6 जनवरी तक फूड की क्वालिटी जांचने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया है। वहीं, 9 जनवरी तक इसकी रिपोर्ट भी सौंपने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वंदे भारत - फोटो : अमर उजाला


दरअसल, रेलवे मंत्रालय ने देश के सभी जोनल रेलवे को सभी वंदे भारत ट्रेनों में 23 दिसंबर से 6 जनवरी तक फूड की क्वालिटी जांचने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया है। वहीं, 9 जनवरी तक इसकी रिपोर्ट भी सौंपने का आदेश दिया है। इस अभियान का मकसद वंदे भारत ट्रेनों में यात्रियों की खानपान संबंधी शिकायतों को दूर करना और खाने क्वालिटी में सुधार करना है। क्योंकि पिछले एक साल में कई वंदे भारत ट्रेनों में खानपान की क्वालिटी और अनियमितता को लेकर रेलवे को कई शिकायतें मिली है।


रेल मंत्रालय ने सभी जोनल रेलवे से कहा है कि, इस निरीक्षण ड्राइव के दौरान खानपान सेवाओं का पूरी तरह से मूल्यांकन करें। रिपोर्ट को भी एक निर्धारित प्रारूप में 9 जनवरी 2025 तक रेलवे मंत्रालय को भेजे। इस रिपोर्ट में खानपान सेवाओं के स्तर से लेकर यात्रियों की प्रतिक्रियाए और अन्य दूसरी प्रकार की भी अनियमितताओं का विस्तार से उल्लेख किया जाए। रेलवे इस दौरान ट्रेनों में सफर कर रहे यात्रियों से भी खाने की गुणवत्ता पर उनका फीडबैक लेगा। इसे भी रिपोर्ट में विशेष रूप से शामिल किया जाएगा। इस विशेष निरीक्षण अभियान से रेल मंत्रालय को वंदे भारत ट्रेनों में खानपान सेवाओं की वास्तविक स्थिति का आकलन करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा ट्रेनों में आवश्यक सुधार भी किए जा सकेंगे।


इस कारण से हो रही है भोजन की जांच

रेल मंत्रालय के आदेश के अनुसार,  सभी जोनल रेलवे को वंदे भारत ट्रेनों में चल रहे खानपान के स्तर, गुणवत्ता, सफाई और समयबद्धता की पूरी जांच करना है। इसमें विशेष रूप से यह ध्यान रखना है कि यात्रियों को ताजा,साफ-सुथरा और सुरक्षित भोजन मिल रहा है या नहीं। इस अभियान के दौरान यह भी सुनिश्चित किया जाए कि खानपान की सेवाएं ट्रेन के समय के अनुसार प्रदान की जा रही है। पिछले कुछ महीनों में वंदे भारत ट्रेनों में खानपान से जुड़ी शिकायतें सामने आई हैं, जिसमें भोजन की गुणवत्ता, सफाई और स्टाफ की लापरवाही को लेकर यात्रियों ने विरोध किया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next