फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटली से राजस्थान के भीलवाड़ा की तुलना, क्या हालत हो गए हैं इतने बेकाबू?

Fri, 27 Mar 2020 09:23 AM IST
श्रीधर मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
विज्ञापन
गांव पहुंचे डॉक्टर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

कोरोना वायरस अब पूरी दुनिया के साथ भारत में भी अपना पैर तेजी से फैलाते जा रहा है। भारत में कोरोना वायरस से अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 700 से ज्यादा लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। गुरुवार को भारत में कोरोनावायरस से सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं। गुरुवार को इस वायरस ने सात लोगों की जान ली है।

विज्ञापन


वहीं, गुरुवार को देशभर में कोरोनावायरस के 71 से भी ज्यादा मामले मिले हैं, जिनमें से चार केवल राजधानी दिल्ली से है। ऐसे में राजस्थान के भीलवाड़ा में कोरोना वायरस के तेजी से मामले सामने आ रहे हैं। हालांकि, राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा का कहना है कि हालात अभी पूरी तरह से काबू में हैं।

रघु शर्मा ने नगर के हालात को लेकर कहा, 'भीलवाड़ा की तुलना इटली से बिल्कुल नहीं की जा सकती। यहां के हालात पूरी तरह से नियंत्रण में है।" रघु शर्मा ने लोकल मीडिया की तरफ से की जा रही कवरेज पर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि लोकल मीडिया चार लाख की आबादी वाले इस नगर को राज्य में कोरोनावायरस का मुख्य केंद्र की तरह दिखा रहा है।
विज्ञापन




यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भीलवाड़ा शहर में पिछले एक हफ्ते से कर्फ्यू लगा है। यहां कोरोनावायरस के हालात को देखते हुए केंद्र की तरफ से भी चिंता जताई गई है। भीलवाड़ा में अब तक Covid-19 के अठारह सकारात्मक मामलों का पता चला है, जिसमें से पिछले दो दिनों में पांच मामले शामिल हैं। वहीं, राज्य भर में अब तक कुल 41 मामलों की पुष्टि हो चुकी है।

73 वर्षीय किडनी के एक मरीज नारायण सिंह में Covid-19 पाया गया जिनका भीलवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल में निधन हो गया, लेकिन राज्य सरकार ने कहा कि Covid-19 को मौत के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है, क्योंकि वह गुर्दे की विफलता और मस्तिष्क रक्तस्राव से पीड़ित थे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें