फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बुकिंग एजेंट नहीं कर पाएंगे गुमराह, टिकट बुक कराने वालों के मोबाइल पर ही आएगा ओटीपी

Tue, 29 Oct 2019 09:43 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारतीय रेल (फाइल फोटो)
विज्ञापन

रेल टिकट अधिकृत बुकिंग एजेंट अब टिकट बुक कराने वालों को गुमराह नहीं करेंगे। ऑनलाइन यात्रा टिकट निरस्त होने की स्थिति में यात्रा टिकट लेने वालों के मोबाइल पर वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) नंबर भेजा जाएगा। ओटीपी नंबर देने के बाद ही टिकट एजेंट टिकट को निरस्त कर सकेंगे। इसका फायदा यह होगा कि टिकट बुक कराने वालों को यह पता चल जाएगा कि टिकट निरस्त होने पर कितने रुपये की वापसी हुई। एजेंट को पूरा रिफंड देना होगा।

विज्ञापन


इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) ने पारदर्शिता को ध्यान में रख टिकट एजेंटों की मनमानी पर रोक लगाने का काम किया है। निरस्त टिकट के रिफंड सिस्टम को पारदर्शी बनाने के लिए यात्रा टिकट बुक कराने वालों को सभी तरह की जानकारी दी जाएगी। आम तौर पर टिकट एजेंट वेटिंग टिकट निरस्त होने या टिकटों के निरस्त कराने पर आईआरसीटीसी की तरफ से पैसा रिफंड नहीं होने की दलील देते थे। 

एजेंट की दुकानों पर कई बार चक्कर काटने के बाद ही टिकट बुक कराने वालों को रेल यात्रा नहीं करने पर एजेंट से पैसा रिफंड होता था। लेकिन अब आईआरसीटीसी टिकट बुक कराने वालों के मोबाइल पर शॉट मैसेज सर्विस (एसएमएस) भेजकर जानकारी उपलब्ध करा देगा।
विज्ञापन


आईआरसीटीसी के अधिकारियों का कहना है कि इस नियम से पारदर्शिता बढ़ेगी। टिकट बुक कराने के दौरान जो मोबाइल नंबर दिया जाएगा उसपर मैसेज भेजकर जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। ताकि वह टिकट एजेंट से पैसा वापस ले सकें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें