फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआरसीटीसी : भगवान राम के जीवन से जुड़े तीर्थ स्थलों की यात्रा के लिए आज रवाना होगी पहली ट्रेन 

Sun, 07 Nov 2021 04:57 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली

सार

आईआरसीटीसी के मुताबिक नवंबर से जनवरी के बीच मदुरै, पुणे, श्रीगंगानगर और अहमदाबाद से ट्रेनें क्रमश: 16, 25, 27 नवंबर,2021 और 20 जनवरी, 2022 को रवाना होंगी। 
विज्ञापन
तीर्थ स्थलों की यात्रा के लिए आज रवाना होगी पहली ट्रेन  - फोटो : irctc
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भगवान राम के जीवन से जुड़े तीर्थ स्थलों की यात्रा के लिए आईआरसीटीसी ने रामायण यात्रा योजना बनाई है। इसके तहत पहली ट्रेन रविवार को नई दिल्ली से रवाना होगी। आईआरसीटीसी के मुताबिक नवंबर से जनवरी के बीच मदुरै, पुणे, श्रीगंगानगर और अहमदाबाद से ट्रेनें क्रमश: 16, 25, 27 नवंबर,2021 और 20 जनवरी, 2022 को रवाना होंगी। 

विज्ञापन


दक्षिण भारत के तीर्थ पर्यटन जरूरतों को पूरा करने के लिए आईआरसीटीसी मदुरै से बजट श्रेणी की ट्रेन चलाएगी, जिसमें स्लीपर श्रेणी के कोच होंगे। ट्रेन मदुरै से डिंडीगुल, तिरुचिरापल्ली, करूर, इरोड, सेलम, जोलारपेट्टई, काटपाडी, चेन्नई सेंट्रल, रेनिगुंटा और कडप्पा होते हुए हंपी, नासिक, चित्रकूट, प्रयागराज और वाराणसी जाएगी।

यह यात्रा 12 रात और 13 दिन की होगी। वहीं, 25 नवंबर को श्रीगंगानगर से रवाना होने वाली ट्रेन में 16 रात और 17 दिन का पैकेज मिलेगा। श्रीगंगानगर से शुरू होने के बाद ट्रेन बरनाला, पटियाला, राजपुरा, अंबाला कैंट, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, गुरुग्राम, रेवाड़ी, अलवर, जयपुर, आगरा किला, इटावा और कानपुर होते हुए अयोध्या, सीतामढ़ी, जनकपुर, वाराणसी, प्रयागराज, चित्रकूट, नासिक, हंपी, रामेश्वरम और कांचीपुरम जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें