दरअसल, हर साल दीपावली और छठ पूजा के अवसर पर देश भर से बड़ी संख्या में लोग उत्तर प्रदेश और बिहार की ओर जाते हैं। ऐसे में कई बार यात्रियों को ट्रेनों में कंफर्म सीट नहीं मिल पाती है। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
दिवाली-छठ पूजा पर घर जाने के वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। यात्रियों की बढ़ती भीड़ और ट्रेनों में बढ़ती वेटिंग को देखते हुए रेलवे मंत्रालय ने 10 हजार से ज्यादा स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है, जबकि 100 से ज्यादा ट्रेनों में जनरल कोच बढ़ाने का भी फैसला लिया गया है। रेलवे के इस फैसले से करीब एक करोड़ यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
रेलवे करीब 108 ट्रेनों में जनरल कोच बढ़ाने जा रही है, ताकि अधिक से अधिक यात्रियों को सफर करने का अवसर मिल सके। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का कहना है कि दीपावली और छठ पूजा के दौरान 12,500 विशेष ट्रेनों का संचालन करने की मंजूरी दी गई है। इसके अतिरिक्त 2024-2025 में 5,975 ट्रेनें अधिसूचित की गई हैं। रेलवे के अनुसार, इससे 1 करोड़ से अधिक यात्रियों को दीपावली और छठ पूजा की भीड़ के दौरान घर जाने की सुविधा मिलेगीं। साल 2023 और 2024 में पूजा विशेष ट्रेनों की संख्या 4,429 थी।
दरअसल, हर साल दीपावली और छठ पूजा के अवसर पर देश भर से बड़ी संख्या में लोग उत्तर प्रदेश और बिहार की ओर जाते हैं। ऐसे में कई बार यात्रियों को ट्रेनों में कंफर्म सीट नहीं मिल पाती है। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसी परेशानी को देखने को लोग दो से तीन माह पहले ही टिकट बुक कर लेते है। आम यात्रियों को सफर में कोई दिक्कत न हो, इसलिए रेलवे हर साल स्पेशल ट्रेन शुरू करता है। इस बार भी रेलवे ज्यादा संख्या में स्पेशल ट्रेन शुरू करने जा रहा है, ताकि यात्रियों को सफर में कोई दिक्कत नहीं हो।