फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Iran-India: ईरान के उप विदेशमंत्री ने की भारत की तारीफ, अमेरिका और पश्चिमी देशों पर लगाए कई गंभीर आरोप

Thu, 24 Nov 2022 03:07 PM IST
संजीव कुमार झा एएनआई, नई दिल्ली

सार

ईरान के उप विदेश मंत्री अली बाघेरी कानी ने कहा कि भारत में चर्चा के मुख्य विषयों में से एक चाबहार बंदरगाह में भारत के साथ हमारे सहयोग को बढ़ावा देना था। यह परियोजना न केवल ईरान और भारत के लिए बल्कि हमारे क्षेत्र के अन्य देशों के लिए महत्वपूर्ण है और उत्तर-दक्षिण पारगमन गलियारे को पूरा करने के लिए महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
ईरान के उप विदेशमंत्री बाघेरी कानी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईरान के उप विदेश मंत्री अली बाघेरी कानी ने आज विदेशमंत्री एस जयशंकर से दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से दोनों देशों के बीच संबंधों को लेकर चर्चा की।  बाघेरी कानी ने कहा कि भारत और ईरान एक सफल भागीदार हैं और एक दूसरे को पूर्ण करते हैं। ईरान के पास विशाल ऊर्जा संसाधन हैं और वह भारत को ऊर्जा आपूर्ति प्रदान करता है। वहीं, भारत खाद्य स्टेपल का एक प्रमुख प्रदाता है और  ईरान की हर तरह से मदद करता है। उन्होंने कहा कि भारत में चर्चा के मुख्य विषयों में से एक चाबहार बंदरगाह में भारत के साथ हमारे सहयोग को बढ़ावा देना था। यह परियोजना न केवल ईरान और भारत के लिए बल्कि हमारे क्षेत्र के अन्य देशों के लिए महत्वपूर्ण है और उत्तर-दक्षिण पारगमन गलियारे को पूरा करने के लिए महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन


अमेरिका और पश्चिमी देशों पर लगाए गंभीर आरोप
ईरान के उप विदेशमंत्री ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अमेरिका और पश्चिमी देशों ने ईरान, रूस और वेनेजुएला पर प्रतिबंध लगाए हैं। उन्होंने दुनिया की ऊर्जा सुरक्षा को अस्थिर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अन्य सरकारों को इन शक्तियों को उनके द्वारा उत्पन्न मुद्दों के लिए जिम्मेदार ठहराना चाहिए।

महसा अमिनी की हत्या नहीं बल्कि उनका निधन हुआ था
एएनआई के साथ एक विशेष साक्षात्कार में, अली बघेरी ने गुरुवार को कहा कि महसा अमिनी की हत्या नहीं की गई थी बल्कि उनका निधन हो गया। हमने ईरान में विकास के संबंध में कुछ पश्चिमी मीडिया द्वारा बनाए गए माहौल को देखा है। यह माहौल निराधार और भ्रामक है। हम देख रहे हैं कि इन पश्चिमी शक्तियों द्वारा ईरानी राष्ट्र के अधिकारों का उल्लंघन किया जा रहा है। बता दें कि हिजाब विरोधी प्रदर्शन के दौरान महसा अमिनी नाम की महिला को ईरानी पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। इसी दौरान उसकी मौत हो गई, जिसके बाद पूरे ईरान में प्रदर्शन तेज हो गया। इस दौरान कई जगहों पर हिंसा की भी खबरें सामने आईं। 
विज्ञापन


विदेश मंत्री ने किया ट्वीट
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मुलाकात के बाद ट्वीट किया, ईरानी उप विदेश मंत्री से द्विपक्षीय सहयोग, क्षेत्रीय मुद्दों और जेसीपीओए पर चर्चा हुई। 2011-12 और 2019-20 के बीच ईरान को भारतीय निर्यात 45.60 फीसदी बढ़ा है। ईरान को भारत के प्रमुख निर्यातों में चावल, चाय, चीनी, सोया, दवाएं/फार्मास्यूटिकल्स, मानव निर्मित स्टेपल फाइबर, बिजली मशीनरी आदि शामिल हैं। ईरान से प्रमुख आयात में अकार्बनिक/जैविक रसायन, उर्वरक, सीमेंट क्लिंकर, फल और मेवा, चमड़ा आदि शामिल हैं। दोनों देश एक तरजीही व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहे हैं, जिस पर अब तक पांच दौर की वार्ता हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें