फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईरान: परमाणु कार्यक्रम को नुकसान पहुंचाने वाला हमला नाकाम, मीडिया रिपोर्ट में दावा

Wed, 23 Jun 2021 04:04 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान

सार

सुरक्षा सेवाओं की करीबी ईरानी समाचार साइट ने दावा किया है कि देश के परमाणु कार्यक्रम पर हमले को नाकाम कर दिया गया है। 
 
विज्ञापन
ईरान का परमाणु प्रतिष्ठान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईरान में सुरक्षा सेवाओं की करीबी समाचार वेबसाइट ने कहा कि अधिकारियों ने देश के असैन्य परमाणु कार्यक्रम को 'नुकसान पहुंचाने वाले हमले' को नाकाम कर दिया गया। इस बारे में अभी विस्तार से जानकारी नहीं दी गई है। 

विज्ञापन


ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की करीबी मानी वाली वेबसाइट 'नूर न्यूज' ने बुधवार को खबर दी कि ''भवन को किसी तरह का नुकसान होने से पहले'' ही हमले को नाकाम कर दिया गया। मामले की जांच जारी है।

ईरान के एक अधिकारी से जब नूर न्यूज की खबर के बारे में पूछा गया तो अधिकारी ने कहा कि उन्हें मीडिया के साथ इस मुद्दे पर बात करने का अधिकार नहीं है। ईरान की अर्ध सरकारी समाचार एजेंसी 'इसना' ने कहा कि यह भवन राजधानी तेहरान के पश्चिम में लगभग 40 किलोमीटर दूर काराज शहर में स्थित है। सरकार के स्वामित्व वाले समाचार पत्र ईरान की वेबसाइट पर भी ऐसी ही खबर प्रकाशित की गई है। हालांकि इसमें भी स्थान और अन्य जानकारियां साझा नहीं की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें