चिदंबरम की अदालत में हुई पेशी, सुनवाई शुरू।
सीबीआई टीम चिदंबरम को लेकर अदालत पहुंची। यहां पहले से ही मौजूद हैं बेटा कार्ति, बहू और पत्नी नलिनी चिदंबरम।
चिदंबरम नहीं दे रहे हैं सीबीआई के सवालों का जवाब
8:15 बजे: कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे चिदंबरम
8:25 बजे: कांग्रेस दफ्तर से घर के लिए निकले
8:40 बजे: जोरबाग स्थित अपने घर पहुंचे चिदंबरम
8:44 बजे: सीबीआई टीम चिदंबरम के घर के लिए निकली
9:00 बजे: सीबीआई टीम दीवार फांदकर घर में घुसी
Timeline: क्या है आईएनएक्स मीडिया केस, जानिए कैसे मुश्किल में फंसे पी चिदंबरम
9: 05 बजे: ईडी की टीम भी पहुंची
9:15 बजे: दिल्ली पुलिस की टीम पहुंची
9:45 बजे: सीबीआई मुख्यालय लाए गए चिदंबरम
10:16 बजे: गिरफ्तार किए गए पूर्व वित्त मंत्री
ईडी के जब्ती आदेश के मुताबिक, ईडी चिदंबरम से पूछना चाहता है कि उनके बेटे कार्ति चिदंबरम ने स्पेन में जो टेनिस क्लब, यूके में कॉटेज के साथ-साथ देश-विदेश में कुछ अन्य संपत्तियां खरीदीं, उनके पैसे कहां से आए थे। कार्ति ने ये संपत्तियां 54 करोड़ रुपये में खरीदीं। ईडी ने अक्तूबर 2018 में एक अटैचमेंट ऑर्डर पास किया था, जिसके मुताबिक ये सारी संपत्तियां आईएनएक्स मीडिया केस में घूस के पैसे से खरीदी गई थीं।
पलानियाप्पम चिदंबरम: राजनीति की रपटीली राहों के बीच करते रहे वकालत
चिदंबरम इस केस में अपने बेटे के साथ सह-अभियुक्त हैं। स्पेन के बार्सिलोना में खरीदी गई जमीन और टेनिस क्लब की कीमत 15 करोड़ रुपये बताई जा रही है। ईडी और सीबीआई पिता-पुत्र के खिलाफ आईएनएक्स मीडिया मनी लॉन्ड्रिंग केस और एयरसेल-मैक्सिस 2जी स्कैम केस की जांच कर रही है।