फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएनएक्स मीडिया: रविंद्र प्रसाद को मिली डब्ल्यूएचओ प्रशिक्षण में हिस्सा लेने की अनुमति

Sat, 21 Dec 2019 01:20 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आईएनएक्स मीडिया मनी लांड्रिंग मामले में सह-षड्यंत्रकर्ता और आरोपी रविंद्र प्रसाद को सीबीआई की विशेष अदालत ने इस्राइल जाने की अनुमति दे दी है। उन्होंने 25 से 31 दिसंबर तक इस्राइल में होने वाली डब्ल्यूएचओ के प्रशिक्षण में हिस्सा लेने की इजाजत मांगी थी। सीबीआई के विशेष जज अजय कुहार ने उन्हें विदेश जाने की अनुमति दी है।

विज्ञापन

   

क्या है मामला 

रविंद्र प्रसाद विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (एफआईपीबी) इकाई में वित्त सचिव थे, जिन्होंने वित्त मंत्री के तौर पर पी चिदंबरम के कार्यकाल के दौरान आईएनएक्स मीडिया को मंजूरी दी थी। वर्तमान में प्रसाद स्वास्थ्य मंत्रालय में राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के निदेशक के तौर पर कार्यरत हैं।

वित्त मंत्री के तौर पर चिदंबरम के कार्यकाल के दौरान 2007 में आईएनएक्स मीडिया को 305 करोड़ रुपये की एफआईपीबी को मंजूरी दी गई थी। सीबीआई ने इस मामले में मई 2017 में भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें