फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manipur: बीरेन सिंह बोले- वारदात में विदेशी साजिश का शक; उग्रवादियों के हमले में पांच सुरक्षाकर्मी हुए थे घायल

Tue, 02 Jan 2024 04:22 PM IST
अभिषेक दीक्षित एन. अर्जुन, इंफाल

सार

इस बीच मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने हमले की निंदा करते हुए इसमें विदेशी मशीनरी के शामिल होने का संदेश जताया है। उल्लेखनीय है कि मणिपुर के थौबाल जिले में नए साल के पहले ही दिन तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी, जबकि हमले में पांच लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन
Biren Singh - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में हिंसा का ताजा दौर शुरू हो गया है। मंगलवार को उग्रवादियों के हमलों में पांच सुरक्षाकर्मी घायल हो गए हैं। आतंकी हमले में घायल हुए मणिपुर पुलिस के चार कमांडो और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान को हवाई मार्ग से इंफाल ले लाया गया। घायल सुरक्षाकर्मियों को इलाज के लिए मणिपुर के इंफाल के क्षेत्रीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया है। बीएसएफ के घायल जवान की एक छोटा ऑपरेशन किया गया। सभी की स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है। पूरे क्षेत्र को घेरकर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। 

विज्ञापन


इस बीच मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने हमले की निंदा करते हुए इसमें विदेशी मशीनरी के शामिल होने का संदेश जताया है। उल्लेखनीय है कि मणिपुर के थौबाल जिले में नए साल के पहले ही दिन तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी, जबकि हमले में पांच लोग घायल हो गए थे।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह करीब 8.20 बजे मणिपुर पुलिस कमांडो पर तेंग्नोपॉल जिले के मोरेह कस्बे के चवांगफाई, एस मोलजोल गांव में संदिग्ध कुकी उग्रवादियों ने हमला कर दिया। इसके बाद मणिपुर पुलिस कमांडो ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें जमकर गोली बारी हुई। इस दौरान करीब चार बम विस्फोट की आवाज भी क्षेत्र में सुनाई दी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, इस हमले में मणिपुर पुलिस कमांडो के चार और बीएसएफ के एक जवान घायल हो गया। घायलों की पहचान मणिपुर पुलिस कमांडो के मैबाम थोइबा, चाबुंगबाम हेरोजीत, कामेई गाओहेमलुंग, मंगसातबम प्रेमकुमार और बीएसएफ के रविंदर सिंह के रूप में हुई है। पहले घायलों का मोरेह स्थित असम राइफल्स के अस्पताल में इलाज के बाद एयरलिफ्ट करके इंफाल के क्षेत्रीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया है।बीएसएफ के जवान का माइनर ऑपरेशन किया गया। अब सभी की स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है।

मणिपुर हमले में विदेशी मशीनरी के शामिल होने का संदेश: मुख्यमंत्री
सीएम एन बीरेन सिंह ने कहा कि हमने तलाशी अभियान तेज कर दिया है। हमने आतंकवादी समूहों द्वारा लीक किए गए कुछ वीडियो भी देखे हैं। हम केंद्रीय और राज्य बलों के साथ लगातार काम कर रहे हैं। हम उनका मुकाबला कर रहे हैं और एक तलाशी अभियान जारी है। हमले के बाद अतिरिक्त बल भेजा गया है। पूरे क्षेत्र को घेर लिया गया है। उन्होंने कहा कि हमें इस हमले में म्यांमार की ओर से विदेशी मशीनरी के शामिल होने का संदेह है। हम इस तरह की धमकी और दबाव के आगे नहीं झुकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें