फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AAIB: वीएसआर वेंचर्स के विमान दुर्घटना की जांच अंतिम चरण में, बारामती हादसे के बाद देरी पर उठ रहे थे सवाल

Mon, 02 Feb 2026 04:42 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

एएआईबी ने बताया कि सितंबर 2023 में मुंबई हवाई अड्डे पर वीएसआर वेंचर्स के लेयरजेट-45 विमान की दुर्घटना की जांच अंतिम चरण में है।  बारामती के बाद इस रिपोर्ट में देरी पर सवाल उठे थे। जाने क्या था पूरा मामला

विज्ञापन
उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विमानन जांच एजेंसी (एएआईबी) ने सोमवार को कहा कि सितंबर 2023 में मुंबई हवाई अड्डे पर वीएसआर वेंचर्स के स्वामित्व वाले लेयरजेट 45 विमान की लगभग तीन साल पुरानी दुर्घटना की जांच अंतिम चरण में है। 28 जनवरी को बारामती में हुए विमान हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और चार अन्य लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे में वीएसआर वेंचर्स के स्वामित्व वाला एक लेयरजेट 45 विमान भी शामिल था।

यह भी पढ़ें- प्राइवेट स्कूलों की फीस तय करने वाला कानून कब होगा लागू? दिल्ली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दिया जवाब

विज्ञापन


बारामती विमान दुर्घटना के बाद देरी पर सवाल उठ रहे थे
बारामती विमान दुर्घटना के बाद से, एएआईबी द्वारा सितंबर 2023 में हुई दुर्घटना पर अपनी अंतिम रिपोर्ट प्रकाशित करने में हुई देरी पर सवाल उठाए जा रहे हैं, जिसमें कंपनी के इसी तरह के मॉडल के विमान शामिल थे। इस पृष्ठभूमि में, एएआईबी ने कहा कि जांच टीम ने उस दुर्घटना से संबंधित सभी सबूतों और अन्य दस्तावेजों का विश्लेषण किया है। विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) ने एक बयान में कहा, "जांच अंतिम चरण में है। जांच टीम सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर रिपोर्ट को अंतिम रूप देने की पूरी कोशिश कर रही है।"

क्या था मामला

14 सितंबर, 2023 को मुंबई हवाई अड्डे पर लीयरजेट 45 विमान (वीटी-डीबीएल) दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ब्यूरो ने बताया, "विमान ने इससे पहले विशाखापत्तनम हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। मुंबई हवाई अड्डे पर उतरते समय, विमान लगातार रनवे 27 के दाईं ओर भटकता रहा और टैक्सीवे पश्चिम और उत्तर के चौराहे के किनारे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।" एएआईबी के अनुसार, जांच टीम ने दुर्घटना पर एक विस्तृत प्रारंभिक रिपोर्ट तैयार की, जिसमें फ्लाइट रिकॉर्डर के शुरुआती परिणाम शामिल थे और रिपोर्ट को अपनी वेबसाइट पर प्रकाशित किया। उस विमान में चालक दल के 2 सदस्यों सहित आठ लोग सवार थे।

यह भी पढ़ें- MM Naravane Memoir: क्या है वह किताब जिस पर लोकसभा में हुआ राजनाथ-शाह बनाम राहुल; क्यों नहीं प्रकाशित हुई?

कुल आठ लोग थे सवार 

बयान में कहा गया है, "सह-पायलट गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि मुख्य पायलट (पीआईसी) और 6 यात्रियों को मामूली चोटें आईं। सह-पायलट की हालत खराब होने के कारण लंबे समय तक उनसे बात नहीं की जा सकी। दुर्घटना में विमान पूरी तरह नष्ट हो गया।" इस बीच, यह 28 जनवरी को बारामती हवाई पट्टी के पास वीएसआर वेंचर्स के लेयरजेट 45 विमान दुर्घटना की जांच कर रहा है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने 29 जनवरी को कहा, "जांच तेजी से आगे बढ़ रही है और दुर्घटनाग्रस्त विमान का ब्लैक बॉक्स बरामद कर लिया गया है।"

विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें