फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

साक्षात्कार: 90 फीसदी वार्डों में हमने उतारे थे प्रत्याशी, अब UP का हर शहर स्मार्ट सिटी की तर्ज पर होगा विकसित

आशीष तिवारी
Updated Sun, 14 May 2023 06:40 PM IST

सार

उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने अमर उजाला डॉट कॉम से की विशेष बातचीत। कहा आने वाले चुनावों में हमारे लिए यह जीत हर मायने में बेहतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)


सवाल: भाजपा ने निकाय चुनाव में विपक्ष का सूपड़ा साफ कर दिया। खासकर मेयर तो सभी आपके ही बन गए। अनुमान था कि सभी मेयर आपके ही बनेंगे।

जवाब:  हां पता था। क्योंकि जनता ने हमारा काम देखा था। इसके अलावा हम तो जनता के बीच अपना रिपोर्ट कार्ड लेकर गए थे। जिसमें स्वच्छता से लेकर पेयजल और ट्रैफिक से लेकर स्मार्ट सिटी जैसी अनेक योजनाएं थीं। यही वजह रही कि सभी 17 के 17 मेयर जनता ने भाजपा के बनाएं।


सवाल: जो नतीजे आए हैं उसको आने वाले चुनावों के नजरिए से आप कैसे देखते हैं।

जवाब: आप संभवत लोकसभा के चुनावों के लिहाज से बात कर रहे हैं। तो देखिए लोकसभा के चुनावों के मुद्दे और निकाय चुनाव के मुद्दे पूरी तरीके से अलग होते हैं। लेकिन जिस तरीके से हमारी पार्टी का प्रबंधन रहा है इस चुनाव में। हमें उससे आने वाले चुनाव में परिणामों की एक स्पष्ट तस्वीर दिख रही है।


सवाल:  किस तरह का चुनाव प्रबंधन रहा। निकाय चुनाव तो शहरी चुनाव माना जाता है। और नगर पंचायत तक के एक-एक वार्ड का चुनाव लड़ने के लिए कई प्रत्याशी होते हैं। नाराजगी का भी तो एक बड़ा खतरा रहता होगा टिकट देने और न देने में।

जवाब: हां यह बात तो बिल्कुल सही है कि एक एक वार्ड में बीसियों लोग पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़ने के दावेदार होते हैं। लेकिन यही हमारी पार्टी प्रबंधन की खासियत है कि हम उसमें भी सफल होते हैं। अब आप खुद देखिए, हमने उत्तर प्रदेश के 14 हजार वार्ड में से साढ़े बारह हजार से ज्यादा लोगों को पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़ाया। 90 परसेंट वार्ड में चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी भारतीय जनता पार्टी के थे। विरोधी पार्टियां तो यह कर ही नहीं पाई। 


सवाल: बसपा सुप्रीमों मायावती ने तो आरोप लगाया है कि सत्ता पक्ष ने गड़बड़ी करके चुनाव जीता है।

जवाब: अब इन पार्टियों के बारे में क्या बात की जाए। जिसके पास कुछ नहीं बचता है तो वह इस तरह के आरोप लगाते हैं। अब तो सबको पता चल गया है सपा-बसपा तात्कालिक फायदे के लिए ही गठबंधन करते हैं। अपने स्वार्थ के लिए राजनीति करते हैं। पब्लिक सब समझती है। इसीलिए इन सभी राजनैतिक दलों को दरकिनार कर जनता भाजपा को आगे लाई है।


सवाल: इस बार निर्दलीय भी बहुत चुनाव जीते हैं। भारतीय जनता पार्टी में उनके आने के रास्ते खुले रहेंगे।

जवाब: निकाय चुनाव का चुनाव कोई छोटा चुनाव तो होता नहीं हैं। और हमारी पार्टी की प्राथमिकता गांव-गांव तक विकास पहुंचाने की है। इसलिए हमारी पार्टी तो सबको साथ लेकर विकास का पूरा खाका खींचती है। बेहतर काम करने वालों के लिए तो हमेशा से हमारे यहां गुंजाइश बनी रही है। 
विज्ञापन


सवाल: इस चुनाव में कुछ चुनौतियां भी आपके सामने आई होंगी। उनको दूर करने के लिए भी कुछ प्रयास किए जा रहे होंगे।

जवाब: जब चुनाव होते हैं तो चुनौतियां भी होती हैं। इस चुनाव में भी कई तरह की चुनौतियां रहीं। लेकिन उनको दरकिनार करके हमने अपने 'डबल इंजन' की सरकार के काम के साथ-साथ प्रदेश की बेहतर कानून व्यवस्था और जिलों तक में होने वाले बड़े इन्वेस्टमेंट और डेवलपमेंट का पूरा खाका जनता के बीच में रखा। 


सवाल: अब जब आप बड़ी मेजॉरिटी के साथ निकाय चुनाव जीते हैं तो किस तरीके से प्रदेश के शहरों और कस्बों कि तस्वीर बदलेगी।

जवाब: अब तो यह ट्रिपल इंजन की सरकार को गई है। केंद्र से खींचा गया विकास का पूरा रोडमैप उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले की तहसील और कस्बे तक तेजी से जाएगा। जो वायदे हमने इन चुनावों में किए हैं वह जल्द से जल्द पूरे भी होंगे। स्थानीय स्तर की जो जरूरतें हैं उसको न सिर्फ तय समय में पूरा किया जाएगा बल्कि उसकी रेगुलर मॉनिटरिंग भी होगी। अब देखिएगा, प्रदेश का हर कस्बा हमारा स्मार्ट सिटी के तौर पर डिवेलप होने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next