फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा-बसपा पर पीएम का हमला, यदि सरकार का काम खराब है तो गठबंधन की जरूरत क्यों

Sun, 13 Jan 2019 01:29 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी - फोटो : Twitter
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाजपा के खिलाफ विपक्षी दलों के महागठबंधन बनाने की कवायद पर तंज करते हुए रविवार को कहा कि भाजपा देश की सेवा करने के लिए है जबकि दूसरी ओर ‘‘अवसरवादी गठबंधन हैं, वशंवादी पार्टियां’’ हैं। मोदी ने कहा,‘‘वे अपना साम्राज्य खड़ा करना चाहते हैं लेकिन हम जनता को सशक्त करना चाहते हैं।’’ 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा के खिलाफ गठबंधन ‘अल्पकालिक’ है और संबंधित दल ये गठबंधन अपने फायदों के लिए कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु में पांच संसदीय सीटों के बूथ स्तर के पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत के दौरान कहा, ‘‘अन्य दलों की भांति हम ‘बांटो और राज’ करो के लिए अथवा वोट बैंक बनाने के लिए राजनीति में नहीं हैं। हम यहां हर तरीके से देश की सेवा के लिए है।’’ 

उन्होंने कहा कि विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए आने वाले चुनाव भाजपा और देश के लिए अहम है। मोदी ने किसी का नाम लिए बिना कहा,‘‘ एक ओर हमारे पास विकासात्मक एजेंडा है तो वहीं दूसरी ओर अवसरवादी गठबंधन हैं, वशंवादी पार्टियां हैं।’’ 
विज्ञापन


उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा सवाल किया, ‘‘अगर मोदी इतना खराब है और सरकार काम नहीं कर रही है तो यह गठबंधन क्यों। क्या आपको अपने ऊपर भरोसा नहीं होना चाहिए। वे जानते हैं कि यह काम करने वाली सरकार है।’’  प्रधानमंत्री ने कहा कि युवा, किसान और महिलाओं सहित समाज के अनेक वर्गों का भाजपा सरकार के साथ ‘मजबूत संबंध’ है।
विज्ञापन


मोदी का यह बयान आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन करने की घोषणा के एक दिन बाद आया है।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें