फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा पर आतंकी खतरे का साया, पुलिस की उड़ी नींद

Tue, 05 Jul 2016 09:04 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा - फोटो : PTI
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा पर पड़ोसी मुल्क आतंकी हमला करा सकता है। खुफिया विभाग से मिले इनपुट ने पुलिस प्रशासन की नींद उड़ा दी है। इस बार कांवड़ यात्रा की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस फोर्स की संख्या दोगुना कर दी गई है। इसका खुलासा खुद प्रमुख सचिव देवाशीष पांडा ने सोमवार को प्रेसवार्ता में किया। 
विज्ञापन


आतंकियों की बढ़ती गतिविधियां और आतंकी घटनाओं को देखते हुए इस बार कांवड़ यात्रा पर आतंकी साया मंडरा रहा है। बांग्लादेश में आतंकी घटना के बाद भारत में आतंकी घटना होने के लगातार इनपुट मिल रहे हैं।

अंदेशा है कि आतंकी भीड़भाड़ वाले इलाके, धार्मिक स्थल या फिर त्योहार पर आतंकी घटना को अंजाम दे सकते हैं। इसको देखते हुए कांवड़ यात्रा पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेलीकॉप्टर से भी होगी निगरानी 

सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम - फोटो : PTI
मेरठ में कांवड़ यात्रा की सुरक्षा की बैठक के बाद प्रेसवार्ता में प्रमुख सचिव देवाशीष पांडा ने मीडिया से बताया कि पड़ोसी मुल्क से कांवड़ यात्रा पर आतंकी खतरा बना हुआ है। जिस पर पुलिस फोर्स बढ़ा दी गई है। सीसीटीवी कैमरे, ड्रोन और

पुलिस का स्पेशल दस्ता तैयार किया गया है। जिसका फोकस आतंकी गतिविधियों की निगरानी करना रहेगा। विगत वर्ष की तरह इस बार भी पुलिस अधिकारियों ने लखनऊ से हेलीकाप्टर मांगा है। जोकि कांवड़ यात्रा के दौरान निगरानी करेगा।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कांवड़ यात्रा क्षेत्र और संदिग्ध लोगों की हेलीकॉप्टर से निगरानी होगी। इसके लिए एक सीओ अलग से इसकी मॉनिटरिंग करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें