केंद्रीय खुफिया एजेंसी (सीआई) ने गुजरात पुलिस और सुरक्षा अधिकारियों को अलर्ट किया है। उन्हें जानकारी मिली है कि राज्य में 12 से 15 की संख्या में संदिग्ध घुसे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक वह द्वारका मंदिर सहित कई मंदिरों को निशाना बना सकते हैं।
सीआई ने गुजरात के डीजीपी से कहा, तकरीबन 12-15 संदिग्ध आईएसआई एजेंट या तो गुजरात के तट पर पहुंच गए हैं या पहुंच सकते हैं। वे द्वारका या मंडल में शरण ले सकते हैं।
अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, इनपुट में कहा गया है, 'अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा (आईएमबीएल) के नजदीक दो मछली वाले नाव भारतीय जल क्षेत्र में घुसपैठ की ताक में लगे हैं।
उच्च खुफिया अधिकारियों ने कहा कि सीआई से मिले इनपुट को पूरे तटीय इलाके को विस्तार से बता दिया गया है। नेवी और जल पुलिस को हाई एलर्ट पर लगा दिय गया है। हालांकि, इस तरह की भी अफवाह उड़ाई गई है कि पाकिस्तानी नौसैनिकों ने झकुआ तट से तकरीबन 40 किमी दूर 10 मछलियों के नाव का अपहरण कर लिया है।