तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के बाद भारत 16 अक्टूबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 एकदिवसीय मैचों की सीरीज खेलेगा। संभव है कि इस साल जनवरी में ऑस्ट्रेलिया गई 15 सदस्यों वाली टीम इंडिया में ज्यादा फेरबदल न हो, लेकिन हो सकता है कि चयनकर्ताओं की नई टीम अपने पहले टीम चयन में कुछ नए चेहरों को मौका दें।
टेस्ट के बाद न्यूजीलैंड को वनडे में धूल चटाने उतरेंगे ये खिलाड़ी
टीम इंडिया
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में धर्मशाला से वनडे सीरीज की शुरुआत करने वाली टीम इंडिया में कुछ बदलाव होने की संभावना बनती दिख रही है। कई बड़े नामों को लेकर सवाल क्रिकेटप्रेमियों के दिमाग में जरूर होंगे। आइए, जानते हैं कौन हो सकते हैं टीम इंडिया के 15 संभावित खिलाड़ी।
टेस्ट के बाद न्यूजीलैंड को वनडे में धूल चटाने उतरेंगे ये खिलाड़ी
रोहित शर्मा
सलामी बल्लेबाज
टेस्ट टीम से अंदर बाहर होने वाले रोहित शर्मा को वनडे टीम में रखने पर शायद ही किसी को ऐतराज हो। बतौर ओपनर रोहित ने अपने टेलेंट के साथ न्याय किया है। उनके जोड़ीदार के रूप में शिखर धवन का नाम सामने आता है, मगर वो फिलहाल चोटिल है। संभव है कि उनके साथ अजिंक्य रहाणे को ओपनिंग का मौका मिले। वैसे भारत के पास लोकेश राहुल का भी विकल्प है।
टेस्ट के बाद न्यूजीलैंड को वनडे में धूल चटाने उतरेंगे ये खिलाड़ी
महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली
- फोटो : Getty
मध्यक्रम
इस लिस्ट में विराट कोहली और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम पर किसी को शक नहीं होगा। मौजूदा दौर में कोहली वनडे के सबसे बड़े खिलाड़ी है और धोनी सबसे बड़े फीनिशर। उनके साथ मध्यक्रम में दो खिलाड़ी, मनीष पांडे और लोकेश राहुल के नाम लगभग पक्के हैं। हालांकि हो सकता है कि चयनकर्ता अनुभव को तरजीह देते हुए सुरेश रैना और युवराज सिंह को टीम में जगह दे दें।
टेस्ट के बाद न्यूजीलैंड को वनडे में धूल चटाने उतरेंगे ये खिलाड़ी
युवराज सिंह
- फोटो : getty
ऑलराउंडर
इस वनडे सीरीज के बाद भारत को अपने घर में लगातार टेस्ट मैच खेलने हैं। संभव है कि चोटिल अश्विन को इस सीरीज में रेस्ट दिया जाए। यदि ऐसा होता है तो भारत के पास ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा और हार्दिक पांड्या के नाम उभर कर आते हैं। युवराज भी एक ऑलराउंडर के रूप में खेल सकते हैं, मगर इस लिहाज से शायद ही उनके नाम पर विचार हो।
टेस्ट के बाद न्यूजीलैंड को वनडे में धूल चटाने उतरेंगे ये खिलाड़ी
रविंद्र जडेजा
- फोटो : getty
स्पिनर
स्पिनर के रूप में भारत के पास दो विकल्प हैं– रविंद्र जडेजा और युवराज सिंह। दोनों ही बाएं हाथ के स्पिनर हैं। इसलिए संभव है कि कप्तान विषेशज्ञ स्पिनर के रूप में अमित मिश्रा को मौका दें। हालांकि युवा चेहरों की बात की जाए दलीप ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन करने वाले चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को भी मौका मिल जाए।
टेस्ट के बाद न्यूजीलैंड को वनडे में धूल चटाने उतरेंगे ये खिलाड़ी
बुमराह
- फोटो : getty
तेज गेंदबाज
इस विभाग में भारत के पास कई विकल्प हैं, मगर खास क्वालिटी सीमित है। डेथ ओवर्स के एक्सपर्ट मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह के नाम लगभग तय हैं। दोनों की जोड़ी कमाल की है। भुवनेश्वर कुमार ने भी मिले मौकों को भुनाया है और वो किफायती रहने के साथ गेंद स्विंग भी करा सकते हैं। इसके अलावा चौथे तेज गेंदबाज के विकल्प के तौर पर उमेश यादव को भी रखा जा सकता है।