फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: मुख्यमंत्री शिंदे की जान को खतरा! खुफिया विभाग के इनपुट के बाद सुरक्षा बढ़ाई गई

Sun, 02 Oct 2022 11:23 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

राज्य के खुफिया आयुक्त आशुतोष डुंबरे ने मुख्यमंत्री की जान को खतरा होने संबंधी सूचना मिलने की पुष्टि की है। डुंबरे ने बताया कि विशिष्ट सूचना के बाद हमने आवश्यक कदम उठाए हैं और मुख्यमंत्री की सुरक्षा बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
एकनाथ शिंदे(फाइल) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की जान को खतरा बताया जा रहा है। इससे जुड़ा इनपुट होने के बाद उनकी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।  जानकारी के मुताबिक, राज्य के खुफिया विभाग (एसआईडी) को शनिवार शाम को इस बारे में अहम जानकारी मिली है।

विज्ञापन


राज्य के खुफिया आयुक्त आशुतोष डुंबरे ने मुख्यमंत्री की जान को खतरा होने संबंधी सूचना मिलने की पुष्टि की है। डुंबरे ने बताया कि विशिष्ट सूचना के बाद हमने आवश्यक कदम उठाए हैं और मुख्यमंत्री की सुरक्षा बढ़ाई गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को अतिरिक्त सुरक्षा मुहैया कराई गई है। उन्हें पहले से ही ‘जेड प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा कवर मिला हुआ है। हम एहतियातन की उनकी सुरक्षा को और कड़ी कर रहे हैं।

अधिकारी ने बताया कि शिंदे के ठाणे में निजी आवास और मुंबई में आधिकारिक आवास ‘वर्षा’ की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वे पांच अक्तूबर को मुंबई के एमएमआरडीए मैदान में पहली बार दशहरा रैली को संबोधित करने वाले हैं।
विज्ञापन


मामले में सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि मैं उस पर ध्यान नहीं देता। हमारे गृह विभाग और गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस सक्षम हैं और हमें उन पर भरोसा है। मैं ऐसी धमकियों से नहीं डरूंगा। मुझे जनता के लिए काम करने से कोई नहीं रोक सकता। मैं उनके लिए काम करता रहूंगा।

मुंबई के शिवाजी पार्क में शिवसेना के ठाकरे धड़े को दशहरा रैली करने की अनुमति देने वाले बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले पर महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि हम कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हैं और इसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती नहीं देंगे।

Maharashtra: CM शिंदे के हस्ताक्षर से दो ठगों ने दुकानदार को लगाया करोडों का चूना, अब पुलिस तलाश में जुटी
विज्ञापन


गठबंधन नहीं बना तो अकेले लड़ेगी भाजपा: दानवे
केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे ने रविवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने महाराष्ट्र में निकाय और ग्रामीण चुनावों के लिए गठबंधन पर फैसला करने के लिए स्थानीय नेतृत्व को फैसला लेने को कहा है। महाराष्ट्र के मंत्री अब्दुल सत्तार के औरंगाबाद में अपने सिल्लोड निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के साथ गठबंधन के पक्ष में नहीं होने के एक सवाल के जवाब में दानवे ने कहा कि अगर गठबंधन काम नहीं करता है, तो उनकी पार्टी अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। शिवसेना के एकनाथ शिंदे धड़े का हिस्सा सत्तार ने हाल ही में कहा था कि ग्राम पंचायत, जिला परिषद और नगर परिषद चुनावों में भाजपा के साथ दोस्ताना लड़ाई होनी चाहिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें