फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka CM: कांग्रेस पर कनार्टक के मुख्यमंत्री ने साधा निशाना, बोले-कांग्रेस पार्टी जमानत पर बाहर हैं

Sun, 02 Oct 2022 11:22 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलूरु

सार

मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि आज गांधी जयंती है, मैं नकली गांधी की बात क्यों करूं? राहुल गांधी, सोनिया गांधी और डी. के. शिवकुमार पूरी कांग्रेस पार्टी जमानत पर बाहर हैं।
विज्ञापन
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने रविवार को कांग्रेस पर निशााना साधा है। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि आज गांधी जयंती है, मैं नकली गांधी की बात क्यों करूं? राहुल गांधी, सोनिया गांधी और डी. के. शिवकुमार पूरी कांग्रेस पार्टी जमानत पर बाहर हैं। कर्नाटक राज्य कांग्रेस पार्टी के लिए एटीएम था, जो अब चला गया है। 
विज्ञापन


कर्नाटक सरकार पर कांग्रेस का पोस्टर वार
पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस और मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई सरकार एक दूसरे पर हमलावर है। इससे पहले कांग्रेस ने सत्तारूढ़ सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए सितंबर 2022 में पोस्टर अभियान चलाया था। बेंगलूरु की दीवारों पर पोस्टरों के अलावा कांग्रेस ने पेसीएम स्क्रीनशॉट की एक श्रृंखला भी जारी की। जिसमें सीएम पद के लिए नकद, 40 प्रतिशत कमीशन, पीएसआई सहित विभिन्न घोटालों के बारे में बताया गया। इसमें सहायक प्रोफेसर और कनिष्ठ अभियंता भर्ती घोटाला आदि शामिल किए गए। 

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार नए स्क्रीनशॉट में कहा गया है कि जूनियर इंजीनियर पद के लिए 30 लाख रुपये मिले हैं। दूसरे स्क्रीनशॉट में कहा गया है कि ठेकेदारों के विवरण के साथ 40 प्रतिशत प्राप्त हुआ। एक स्क्रीनशॉट में कहा गया कि सीएम पद के लिए भुगतान विफल रहा है। इसमें 2,500 करोड़ रुपये का लेनदेन मूल्य लिखा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें