फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

ममता बनर्जी: कोलकाता पुलिस प्रमुख ईमानदार, भाजपा कर रही ताकत का गलत इस्तेमाल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: अजय सिंह Updated Sun, 03 Feb 2019 01:21 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कोलकाता पुलिस प्रमुख के बचाव में उतर आई हैं। उनका कहना है कि भाजपा विरोधी दलों को निशाना बना रही है और पुलिस को नियंत्रण में करने के लिये अपनी ताकत का गलत इस्तेमाल कर संस्थानों को बर्बाद कर रही है।


 




बता दें रोज वैली और शारदा पोंजी घोटाले में कोलकाता पुलिस प्रमुख राजीव कुमार लापता हैं। सीबीआई पूछताछ के लिए उनकी तलाश कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक, सीबीआई कुमार को गिरफ्तार भी कर सकती है। सीबीआई कुछ अहम फाइलों और दस्तावेजों के गायब होने के सिलसिले में कुमार से पूछताछ करना चाहती है। वह सीबीआई की तरफ से जारी नोटिसों का जवाब नहीं दे रहे हैं। 


ममता ने ट्वीट कर कहा है, "कोलकाता पुलिस कमिश्नर दुनिया के सबसे अच्छे लोगों में से एक हैं। उनकी ईमानदारी और बहादुरी निर्विवाद है। वह 24x7 काम कर रहे हैं और हाल ही में केवल एक दिन की छुट्टी ली है। अब आप झूठ फैला रहे हैं, तो झूठ हमेशा झूठ ही रहेगा।"


कुमार ने चिटफंड घोटालों की जांच करने वाली पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम का नेतृत्व किया था।


1989 बैच के पश्चिम बंगाल कैडर के आईपीएस अधिकारी कुमार निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के साथ बैठक में भी शामिल नहीं हुए। आयोग के अधिकारी चुनाव की तैयारियों के संबंध में उनसे मिलने गए थे। संपर्क किए जाने पर उनके कर्मचारी ने दावा किया कि कुमार शुक्रवार को कार्यालय आए थे लेकिन चले गए थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next