फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिपुर: पश्चिमी इंफाल में उग्रवादियों ने की तीन लोगों की हत्या; सुरक्षाकर्मी बनकर आए थे

Fri, 09 Jun 2023 07:49 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
विज्ञापन
मणिपुर हिंसा - फोटो : ANI
विज्ञापन

मणिपुर के पश्चिमी इंफाल जिले के एक गांव में उग्रवादियों द्वारा तीन लोगों की हत्या करने की घटना सामने आई है। यहां, शुक्रवार को सुरक्षाकर्मियों के रूप  में आए उग्रवादियों के एक समूह ने इस हत्या को अंजाम दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तलाशी अभियान के बहाने सुरक्षाकर्मी बनकर आए उग्रवादियों के समूह ने तीन लोगों को उनके घरों से बाहर बुलाया और उन पर गोलीबारी की, इससे तीनों की मौत हो गई। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि यह घटना कांगपोकी और इंफाल पश्चिम जिलों की सीमा पर स्थित एक गांव की है। अधिकारियों का कहना है कि माना जा रहा है कि उग्रवादी मेइती समुदाय से हैं। अधिकारियों ने यह भी बताया कि गोलियों की आवाज सुनकर गांव की नियमित गश्त कर रहे  सुरक्षा बलों मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उग्रवादी वहां से फरार हो गए थे। 

बीते चौबीस घंटों में 57 हथियार बरामद
पिछले 24 घंटों में मणिपुर के इंफाल पूर्व, काकचिंग, तेंगनौपाल और बिष्णुपुर जिलों में 57 हथियार, 1588 गोला-बारूद और 23 बम बरामद किए गए हैं। अब तक कुल 953 हथियार, 13351 गोला-बारूद और विभिन्न प्रकार के 223 बम बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


छह मामलों की जांच के लिए एसआईटी का गठन
उधर, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने मणिपुर हिंसा के छह मामलों की जांच के लिए डीआईजी रैंक के एक अधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पूर्वोत्तर राज्य के दौरे के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने छह प्राथमिकियों की जांच के लिए सीबीआई जांच की घोषणा की थी। इनमें से पांच मणिपुर में हिंसा की कथित आपराधिक साजिश और सामान्य साजिश पर केंद्रित हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें