फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INS विराट पर कब, कहां और किन-किन लोगों के साथ छुट्टियां मनाने गए थे राजीव गांधी, जानिए पूरा मामला

Thu, 09 May 2019 10:45 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
INS Viraat - फोटो : सोशल मीडिया
लोकसभा चुनाव की बढ़ती सरगर्मियों के बीच दिल्ली के रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'जो लोग आज कह रहे हैं कि सेना किसी की जागीर नहीं है, उसी परिवार के लोगों ने आईएनएस विराट को प्राइवेट टैक्सी की तरह इस्तेमाल किया था।'

विज्ञापन

2 of 9
नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
मोदी ने कहा कि आईएनएस विराट समुद्र की रखवाली के लिए तैनात था, लेकिन उसका इस्तेमाल राजीव गांधी, उनके परिवार और ससुरालवालों को एक द्वीप पर छुट्टियों के लिए ले जाने के लिए किया गया। पूरे कुनबे को लेकर आईएनएस विराट खास द्वीप पर 10 दिन तक रुका रहा। 

 
विज्ञापन

3 of 9
rajiv gandhi
उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं, नौसेना के जवानों व एक हेलीकॉप्टर को भी उनकी सेवा में लगाया गया। क्या विदेशी लोगों को युद्धपोत पर ले जाकर देश की सुरक्षा से खिलवाड़ नहीं किया था?

 

4 of 9
राजीव गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
पीएम मोदी ने गांधी परिवार की जिस छुट्टी की जिक्र किया उसके बारे में उस समय इंडिया टुडे में एक रिपोर्ट प्रकाशित हुई थी। जिसमें आईएनएस विराट पर राजीव गांधी के परिवार और दोस्तों के साथ छुट्टियां मनाने का जिक्र है। उस वक्त भी तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी को आईएनएस विराट जैसे वॉरशिप का इस्तेमाल करने को लेकर आलोचना का शिकार होना पड़ा था। 

 
विज्ञापन

5 of 9
राजीव गांधी
कब गए थे छुट्टियां मनाने
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी 1987 में नए साल का जश्न मनाने के लिए अपने परिवार और खास दोस्तों के साथ एक खूबसूरत द्वीप पर छुट्टियां मनाने गए थे। जहां वे 10 दिन रहे।

 
विज्ञापन

6 of 9
rajiv gandhi
कहां गए थे छुट्टियां मनाने
लक्षद्वीप के पास स्थित खूबसूरत द्वीप बंगाराम में राजीव गांधी ने अपने परिवार और दोस्तों के साथ छुट्टियां मनाई थीं। आधा किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैले इस बंगाराम द्वीप के बारे में कहा जाता है कि यह बेहद सुरक्षित और सुंदर जगह है जहां आम आदमी आ-जा सकते हैं।

 
विज्ञापन

7 of 9
rajiv gandhi
कौन-कौन था साथ में
राजीव गांधी और सोनिया गांधी के अलावा इस टूर में राहुल और प्रियंका के चार दोस्त, सोनिया गांधी की बहन, बहनोई और उनकी बेटी, सोनिया की मां आर माइनो, उनके भाई और मामा शामिल थे।

 

8 of 9
राजीव गांधी - फोटो : amar ujala
गोपनीय प्लान हो गया था लीक
गांधी परिवार द्वारा इस टूर की गोपनीयता बनाए रखने के बावजूद इसकी जानकारी मीडिया को लग गई। जिसे लेकर तब काफी विवाद भी हुआ था। इसकी गोपनीयता को बनाए रखने के लिए हवा और जल दोनों से निगरानी बरती गई।
विज्ञापन

9 of 9
amitabh bachchan - फोटो : file photo
इस टूर में राजीव गांधी के साथ उनके खास दोस्त अमिताभ बच्चन, पत्नी जया बच्चन और तीन बच्चे भी शामिल थे। तीन बच्चों में अमिताभ के भाई अजिताभ की बेटी भी शामिल थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें