फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल प्लाजा पर इस लेन में जबरन घुसाई कार तो उठाना पड़ सकता है जबरदस्त नुकसान

Thu, 09 May 2019 08:06 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
टोल प्लाजा
अगर आप जल्दी निकलने के चक्कर में अपनी कार ‘फास्टैग’ Fastag लेन में घुसा देते हैं, तो अब आप सावधान हो जाइए। सरकार अब बड़ा बदलाव करने जा रही है। इस बदलाव के आने के बाद अगर आपने ऐसा किया, तो आपकी जेब पर जबरदस्त मार पड़ सकती है।
विज्ञापन

सरकार चाहती है हो कड़ी कार्रवाई

2 of 6
toll tax bihar
न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक Fastag को बढ़ावा देने के लिए टोल नियमों में बदलाव करने जा रही है। अक्सर लोग जल्दी निकलने के चक्कर में फास्टैग लेन में गाड़ी घुसा देते हैं। लेकिन अब करना मुसिबत भरा कदम साबित हो सकता है। सरकार चाहती है कि ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी  कार्रवाई की जाए।
 
विज्ञापन

दोगुना टोल टैक्स वसूलने की तैयारी

3 of 6
FASTag Toll Tax
Fastag लेन में घुसने से रोकने के लिए सरकार उनसे दोगुना टोल टैक्स वसूलने की तैयारी कर रही है। सरकार की योजना है कि इस कदम से न केवल फास्टैग को बढ़ावा मिलेगा, साथ ही गाड़ियों की आवाजाही में भी आसानी होगी। यह कार्रवाई उन वाहन चालकों के खिलाफ की जाएगी, जो जिनकी गाड़ियों पर फास्टैग डिवाइस नहीं लगी होगी।
 

कार रोके बिना ही सीधे पेमेंट

4 of 6
FASTag
इस डिवाइस की मदद से टोल प्लाजा पर रोके बिना ही सीधे पेमेंट हो जाती है। यह डिवाइस कार की वाहन की विंडस्क्रीन पर लगाई जाती है और रेडियो फ्रिक्वेंसी आइडेंटिपिकेशन (RFID) टेक्नोलॉजी की मदद से चलते हुए ही सीधे टोल के पैसे कट जाते हैं और वाहन रोकने की आवश्यकता नहीं पड़ती।
 
विज्ञापन

47 लाख फास्टैग्स की बिक्री

5 of 6
फास्ट टैग - फोटो : self
एनएचएआई का कहना है कि हाइवे फीस नियमों के मुताबिक पहले से ही ज्यादा टोल राशि वसूलने का प्रावधान है, लेकिन इसे लागू नहीं किया जाता है। इस बारे में नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया जल्द ही कदम उठाने जा रहा है। सरकारी डेटा के मुताबिक अप्रैल तक 585.38 करोड़ी की कीमत वाले 47 लाख फास्टैग्स की बिक्री हो चुकी है। देश के 22 बैंकों और 496 राज्य और राष्ट्रीय टोल प्लाजा से इन्हें जारी किया जाता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन खरीद सकते हैं।

6 of 6
fastag
Fastag बैंक से ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं। सभी बैंकों की वेबसाइट पर फास्टैग खरीदने का ऑनलाइन ऑप्शन है। इसके लिए आपको कार का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट और ड्राइविंग लाइसेंस की फोटो भी अपलोड करना होगा। जिसके बाद एक से दो दिन में आपके घर पर फास्टैग डिलीवर कर दिया जाएगा। इसके लिए बैंक कोई डिलीवरी चार्ज नहीं ले रहे हैं। इसके अलावा पेटीएम पर भी फास्टैग खरीदने की व्यवस्था है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें