फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम दिखने वाली 'जासूस' स्मार्ट गुड़िया से सावधान

Sat, 18 Feb 2017 05:13 PM IST
बीबीसी हिंदी
विज्ञापन
विज्ञापन
जर्मनी की टेलीकम्युनिकेशन मामलों की सरकारी एजेंसी ने अभिभावकों से बातचीत करने वाली गुड़िया 'केयला' को नष्ट करने को कहा है, क्योंकि इसके अंदर की स्मार्ट तकनीक से निजी डेटा की जानकारी हैकरों के हाथ लगने का खतरा है। स्मार्ट डॉल केयला एक ऐसी गुड़िया है, जो सवाल पूछे जाने पर इंटरनेट एक्सेस कर जवाब दे सकती है।
विज्ञापन


मान लीजिए अगर बच्चा केयला से पूछता है कि 'जर्मनी की राजधानी क्या है?' तो ये गुड़िया इंटरनेट एक्सेस कर जवाब देगी 'बर्लिन'।  शोधकर्ताओं का कहना है कि हैकर इस गुड़िया के असुरक्षित ब्लूटूथ के जरिए बच्चों से बातें कर सकते हैं या उनकी बातें सुन सकते हैं। लेकिन यूके खिलौना विक्रेता संघ ने कहा है कि केयला से 'कोई खास खतरा' नहीं है।

'माय फ्रेंड केयला' नाम की इस गुड़िया की विक्रेता कंपनी विविड टॉय ग्रुप कह चुकी है कि हैकिंग के छिट-पुट किस्से हुए थे और इनमें हैकिंग विशेषज्ञों ने की थी। लेकिन विशेषज्ञों की चेतावनी है कि अभी तक हैकिंग के खतरे का समाधान नहीं निकाला गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेर‌िका और यूरोपीय संघ के उपभोक्ता समूहों ने शिकायतें भी दर्ज कराई हैं।

कई शिकायतें केयला की इस कथित कमजोरी का पता जनवरी 2015 में लगा था। इसके बाद अमरीका और यूरोपीय संघ के उपभोक्ता समूहों ने शिकायतें भी दर्ज कराई हैं। यूरोपीय संघ के न्याय, उपभोक्ता और लैंगिक समानता विभाग की कमिश्नर वेरा जूरोवा ने बीबीसी से कहा ,"बच्चों की निजता और सुरक्षा पर इंटरनेट से कनेक्टेड इस गुड़िया के असर को लेकर मैं चिंतित हूं। " कमीशन जांच कर रहा है कि कहीं ये स्मार्टडॉल यूरोपीय संघ के डेटा सुरक्षा नियमों का उल्लंघन तो नहीं कर रही। 

यूनिवर्सिटी ऑफ सारलैंड के छात्र स्टीफन हेसल ने 'माय फ्रेंड केयला' को लेकर कानूनी सवाल खड़े किए थे। उन्होंने जर्मन वेबसाइट नेट्जपॉलिटिक डॉट ओआरजी से कहा कि 10 मीटर के घेरे में ब्लूटूथ एनेबल्ड डिवाइस के जरिए केयला से कनेक्ट किया जा सकता है, इसका मतलब है कि दूसरे कमरे में खड़े होकर कोई भी गुड़िया से खेल रहे बच्चे की जासूसी कर सकता है। हालांकि केयला को बनाने वाली कंपनी जेनेसिस टॉयज ने अभी इस चेतावनी पर कोई टिप्पणी नहीं की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें