फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल में एक और हाथी की मौत, गंभीर रूप से घायल मिला था, इलाज के दौरान दम तोड़ा

Tue, 09 Jun 2020 04:24 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मलप्पुरम
विज्ञापन
केरल के मलप्पुरम में घायल हाथी की इलाज के दौरान मौत हो गई - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

केरल के पलक्कड़ में गर्भवती हथिनी की मौत के बाद यहां के मलप्पुरम में एक और हाथी की मौत हो गई है। इस हाथी को जिले की उत्तरी निलाम्बुर वन रेंज में गंभीर रूप से घायल अवस्था में पाया गया था। वन विभाग के चिकित्सक हाथी का इलाज कर रहे थे लेकिन सोमवार को उसने दम तोड़ दिया। हाथी के इलाज के लिए राज्य के वायनाड से पशु चिकित्सकों की एक विशेष टीम को भी बुलाया गया था। 

विज्ञापन




समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक एक अधिकारी ने बताया कि हाथी का पिछले पांच दिन से इलाज चल रहा था। अधिकारी ने कहा, 'स्थानीय लोगों ने घायल हाथी को देखा और वन विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी। चोट के निशानों से लग रहा है कि वह अन्य हाथियों से झगड़े में घायल हुआ होगा।' वन विभाग के अधिकारियों ने पोस्टमार्टम करने के बाद हाथी के शव को जला दिया। 

इससे पहले 27 मई को पलक्कड़ में एक गर्भवती हथिनी की मौत हो गई थी। खाने की तलाश में शहर की ओर आई हथिनी को कुछ लोगोंने पटाखे भरे फल खिला दिए थे, जिससे उसके मुह में धमाका हो गया था और उसका निचला जबड़ा चोटिल हो गया था। बाद में उसकी मौत हो गई थी। इस घटना में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस निर्मम घटना की पूरे देश ने आलोचना की थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें