फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सातवें वेतन आयोग की वजह से महंगाई में होगी बढ़ोतरी- रिपोर्ट

Mon, 03 Jul 2017 06:09 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली 
विज्ञापन
विज्ञापन
सातवें वेतन आयोग और माल एवं सेवा कर (जीएसटी) के 1 जुलाई से लागू होने के बाद जीएसटी और सातवें वेतन आयोग ने महंगाई को अस्थिर कर दिया है। इससे अस्थायी तौर पर चीजों की कीमतों में कुछ बढ़ोतरी जरूर होगी। एचएसबीसी की एक रिपोर्ट में यह निष्कर्ष निकाला गया है।
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि जीएसटी और नया मकान किराया भत्ता (एचआरए) दोनों एक जुलाई से लागू हो चुके हैं। वेतन आयोग भत्तों की वजह से शुरुआत में महंगाई जरूर कुछ बढ़ेगी। हालांकि, रिजर्व बैंक द्वारा अगस्त की क्रेडिट पॉलिसी में रेपो दर में 0.25 फीसदी की कटौती की उम्मीद है। 

रिपोर्ट में कहा गया है कि यदि केंद्र एचआरए में बढ़त को लागू करता है तो इससे एक साल के लिए महंगाई में 0.65 फीसदी की बढ़ोतरी होगी। यदि राज्य भी ऐसा ही करने का फैसला करते हैं तो मुद्रास्फीति 0.65 फीसदी और बढ़ेगी। कुल मिलाकर इससे देश में महंगाई बढ़ने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें