फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kolkata: कोलकाता में शिशुओं की तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, दंपती गिरफ्तार; बांग्लादेश से जुड़े हो सकते हैं तार

Mon, 11 Nov 2024 07:09 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

बंगाल पुलिस ने नवजात शिशुओं के तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गिरफ्तारी के बाद आशंका जताई जा रही है कि गिरफ्तार दंपती तस्करों के तार देश के विभिन्न हिस्सों और पड़ोसी देश बांग्लादेश से जुड़े हो सकते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलकाता में लंबे समय से चल रहे नवजात शिशु तस्करी मामले में बंगाल पुलिस के आपराधिक जांच विभाग (सीआइडी) ने रविवार को एक दंपती को गिरफ्तार तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गिरफ्तार लोगों में माणिक हलदर और उसकी पत्नी मुकुल सरकार शामिल हैं। आशंका जताई जा रही है कि तस्करी के तार देश के विभिन्न हिस्सों और पड़ोसी देश बांग्लादेश से जुड़े हो सकते हैं।
विज्ञापन


बच्चा गोद लेने के बहाने किया पर्दाफाश
सूत्रों के मुताबिक सीआईडी को नवजात शिशुओं की तस्करी की खबर मिली थी। अधिकारियों ने बच्चा गोद लेने के बहाने आरोपियों से संपर्क किया। रविवार को शालीमार स्टेशन पर चार लाख रुपए में एक नवजात शिशु की डील हुई। नवजात को लेकर जैसे ही दोनों मौके पर पहुंचे, वहां तैनात सीआईडी ने उन्हें पकड़ लिया। उनके पास से दो दिन का नवजात बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बिहार के गया से स्थानीय सहयोगियों की मदद से बच्चे को चुराया गया था। ब्यूरो

नि:संतान दंपती से लेते थे मोटी रकम
पुलिस ने कहा कि आरोपियों के निशाने पर मुख्य रूप से नि:संतान दंपती होते थे, जो बच्चे को गोद लेने के इच्छुक होते हैं और इसके लिए मोटी रकम देने को तैयार रहते हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले साल अगस्त में कोलकाता पुलिस ने नवजात शिशुओं की तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें