फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशहरे पर राफेल लेने फ्रांस जाएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ, लड़ाकू विमान में उड़ान भी भरेंगे  

Thu, 03 Oct 2019 08:48 PM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राफेल लड़ाकू विमान (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दशहरे के दिन आठ अक्तूबर को राफेल लड़ाकू विमान लेने के लिए फ्रांस जाएंगे। दशहरे वाले दिन ही वायुसेना दिवस भी है। हालांकि रक्षा मंत्री की आधिकारिक यात्रा के साथ ही यह शक्तिशाली विमान वायुसेना में शामिल हो जाएगा, लेकिन भारत में इसकी पहली खेप मई, 2020 से पहले नहीं आएगी। 

विज्ञापन


वर्ष 2020 में इन विमानों के भारत आने के बाद इन्हें भारतीय स्थितियों के मुताबिक बदलाव किए जाएंगे और वायुसेना के पायलट व अन्य स्टाफ को इसकी ट्रेनिंग भी दी जाएगी। रक्षा सूत्रों के मुताबिक इस यात्रा के दौरान राजनाथ सिंह राफेल विमान उड़ा भ्ज्ञी सकते हैं। मगर अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। 

रक्षा सहयोग पर करेंगे बैठक 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह राफेल विमान लेने के बाद फ्रांसीसी सरकार के अधिकारियों के साथ रक्षा अन्य सहयोग पर बैठक भी करेंगे। नौ अक्तूबर को राजनाथ सिंह अपने समकक्ष के साथ बैठक करेंगे। 

उप वायुसेना प्रमुख भी होंगे साथ 

इस मौके पर उप वायुसेना प्रमुख एयर मार्शल हरजिंदर सिंह अरोड़ा के भी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ जाने की संभावना है। पहले वायुसेना प्रमुख के राजनाथ सिंह के साथ जाने का कार्यक्रम था, लेकिन वह एनसीआर में वायुसेना दिवस के कार्यक्रम में वयस्त रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें