फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid-19: कोरोना से निपटने के लिए बनेगा इंडो-यूएस वर्चुअल नेटवर्क

Tue, 14 Apr 2020 03:05 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Coronavirus - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कोरोना की चुनौतियों से निपटने के लिए भारत-अमेरिका विज्ञान व तकनीकी फोरम (आईयूएसएसटीएफ) ने वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को साथ मिलकर काम करने की अपील की है। फोरम ने मौजूदा आधारभूत संरचना व कोष का लाभ उठाकर संयुक्त शोध के लिए कहा है।

विज्ञापन


फोरम ने प्रस्तावित ‘इंडो-यूएस वर्चुअल नेटवर्क’ के लिए 15 मई तक आवेदन मांगे हैं। मार्च 2000 में भारत व अमेरिकी सरकार के बीच हुए करार के तहत इसकी स्थापना हुई थी। विज्ञान व तकनीकी मंत्रालय ने कहा कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी मिलकर नए टीके के विकास, उपकरण और जांच उपकरण व सूचना प्रणाली के साथ रणनीति बनाने व राष्ट्रों द्वारा संसाधनों के प्रबंध मेें अहम भूमिका निभाएंगे।

दोनों देशों के वैज्ञानिकों के अनुसंधान से जल्द समाधान की उम्मीद की जा सकेगी। आईयूएसएसटीएफ के पास प्रासंगिक तकनीकों को विकसित करने का इतिहास व अच्छा अनुभव रहा है, इसलिए यह अच्छा प्लेटफार्म है। -प्रो.आशुतोष शर्मा, सचिव, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें