फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-अमेरिका के सैन्य अधिकारियों ने की आपसी सहयोग पर बात

Fri, 26 Feb 2021 03:03 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

 भारत और अमेरिका के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने दोनों देशों के बीच एक्जीक्यूटिव स्टेयरिंग ग्रुप (ईएसजी) की 24वीं बैठक के दौरान आपसी सहयोग के मुद्दों पर बात की।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को बताया गया कि पहली बार दोनों तरीकों (वर्चुअल और आमने-सामने मौजूदगी) से 22 से 24 फरवरी तक आयोजित बैठक के दौरान दोनों देशों ने साझा हित वाले मामलों पर जानकारियां साझा की। सूत्रों का कहना है कि बैठक में चीन के बढ़ते खतरे पर भी चर्चा की गई, हालांकि दोनों ही देशों ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

बैठक में हिस्सेदारी करने के लिए अमेरिकी सैन्य प्रशांत कमान के डिप्टी कमांडिंग जनरल मेजर जनरल डेनियल मैकडेनियल के नेतृत्व में 12 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भारत पहुंचा, जबकि अमेरिका में विभिन्न स्थानों से करीब 40 अधिकारियों ने वर्चुअल तरीके से बैठक में शिरकत की।
विज्ञापन


भारतीय प्रतिनिधिमंडल में 37 अधिकारी शामिल रहे। भारतीय सेना के मुताबिक, ईएसजी का आयोजन हर साल भारत और अमेरिका में बारी-बारी से होता रहता है और इसमें सैन्य सहयोग के क्षेत्रों की पहचान की जाती है। बैठक में रक्षा सहयोग से जुड़े बहुत सारे मुद्दों और साझा हित के मामलों पर बैठक के दौरान आपस में चर्चा की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें