फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घने कोहरे की चादर में देश: IndiGo की एडवाइजरी, कहा- खराब दृश्यता और धुंध के चलते हो सकती हैं उड़ानें प्रभावित

Sat, 04 Jan 2025 09:19 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इंडिगो एयरलाइंस एक एडवाइजरी जारी कर कहा कि घने कोहरे के कारण दिल्ली और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में उड़ान परिचालन प्रभावित हो सकता है। इसलिए घर से निकलने से पहले अपनी यात्रा के बारे में जानकारी ले लें। 
 
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर कोहरा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में बीते कई दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कोहरे के कारण लोगों का जन-जीवन भी प्रभावित हो रहा है। उत्तर भारत में कोहरे के कारण हवाई, सड़क और ट्रेन यातायात प्रभावित हुआ है। शनिवार तड़के उत्तर भारत के कई हिस्सों में घना कोहरा रहने के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस बीच, इंडिगो एयरलाइंस एक एडवाइजरी जारी कर कहा कि दिल्ली और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में उड़ान परिचालन प्रभावित हो सकता है।

विज्ञापन


उत्तर भारत के क्षेत्रों में घना कोहरा
इंडिगो ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा, 'यात्रा के लिए एडवाइजरी जारी की जा रही है। सर्दी अपने पूरे जोरों पर है, उत्तर भारत के कई क्षेत्रों में कोहरे की स्थिति अलग-अलग है। कुछ दिन कोहरा और घना हो सकता है। घने कोहरे के कारण खराब दृश्यता से दिल्ली और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में उड़ान परिचालन प्रभावित हो रहा है।'

एयरलाइन ने यात्रियों से धैर्य बनाए रखने और उनके यात्रा के अनुभव को सुगम बनाने के लिए धन्यवाद भी कहा। 

आज सुबह था 10 डिग्री तापमान
गौरतलब है, दिल्ली में शनिवार सुबह साढ़े पांच बजे न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दिल्ली की वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली में छह बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 385 था, जो कल सुबह 348 था।
विज्ञापन


बंगलूरू के लिए भी अलर्ट
इंडिगो ने बंगलूरू में भी कोहरे और कम दृश्यता के कारण उड़ान परिचालन में बदलाव की चेतावनी दी। एयरलाइन ने कहा, 'बंगलूरू में कोहरे के कारण दृश्यता कम हो सकती है, जिससे उड़ान परिचालन में बदलाव हो सकते हैं। कृपया हवाई अड्डे जाने से पहले अपनी उड़ान के बारे में जानकारी ले लें।'
विज्ञापन


बंगलूरू में भारतीय मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें