फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विमानन कंपनी इंडिगो सात नए शहरों से उड़ानें शुरू करने की बना रही योजना

Wed, 13 Jan 2021 02:55 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
इंडिगो एयरलाइंस - फोटो : twitter.com/IndiGo6E
विज्ञापन

विमानन कंपनी इंडिगो ने फरवरी से लेह, दरभंगा, आगरा, कुरनूल, बरेली, दुर्गापुर और राजकोट को जोड़ने वाली नई उड़ानें शुरू करने की योजना बना रही है। कंपनी ने मंगलवार को एक बयान में कहा, एयरलाइन की योजना फरवरी में लेह और दरभंगा को जोड़ने वाली उड़ान शुरू करने की है।

विज्ञापन


इसके बाद मार्च में कुरनूल और आगरा को अप्रैल में बरेली और दुर्गापुर को तथा मई में राजकोट को जोड़ने के लिये विमानों का परिचालन शुरू किया जाएगा। मौजूदा समय में किफायती विमानन कंपनी इंडिगो भारत के 61 शहरों को आपस में जोड़ने के लिए विमानों का परिचालन कर रही है। नई सेवाएं शुरू होने पर यह संख्या बढ़ कर 68 हो जाएगी। इंडिगो ने एक बयान में कहा कि कंपनी रेगुलेटरी अप्रूवल मिलने के बाद इन शहरों में परिचालन शुरू कर देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें