फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम के डॉक्टरों के घर आयकर विभाग ने मारा छापा, सौ करोड़ का कालाधन किया जब्त

Wed, 13 Jan 2021 02:39 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
income tax department - फोटो : wiki
विज्ञापन

आयकर विभाग ने असम के कुछ जाने माने डॉक्टरों के यहां छापा मारकर करीब सौ करोड़ रुपये का कालाधन पकड़ा है। सीबीडीटी ने मंगलवार को बताया कि 8 जनवरी को आयकर अधिकारियों ने गुवाहाटी, डिब्रूगढ़ और नालबाड़ी के 29 ठिकानों पर छापा मारकर बड़ी कर चोरी पकड़ी और 7.54 करोड़ की नकदी जब्त की है। इनमें कुछ बड़े अस्पताल भी शामिल थे।

विज्ञापन


सीबीडीटी ने बताया कि जब्त की गई नकदी का ब्योरा न तो अस्पतालों के पास था और न ही उसमें कार्यरत डॉक्टरों के पास। इसके अलावा अधिकारियों ने पाया कि इन चिकित्सा सुविधाओं के टर्नओवर में भारी हेरफेर हुआ था। अस्पतालों पर चिकित्सा सेवा के लिए दिए गए बिलों में हेरफेर करने का आरोप था।

कर चोरी के इरादे से अस्पतालों, नर्सिंग होम और डायग्नोस्टिक केंद्रों के टर्नओवर में भी गड़बड़ी की गई थी। इसके अलावा इन डॉक्टरों के करीब 100 करोड़ रुपये के निवेश व खर्च का भी पता लगा जिसका कोई लेखाजोखा नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें