एक अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि मंत्रालय ने इंडिगो को दो बड़े आकार के विमानों को वेट लीज पर देने की मंजूरी दे दी है, जिनका इस्तेमाल अमेरिका और कनाडा के लिए उड़ान भरने के लिए किया जा सकता है। हालांकि, इस मुद्दे पर इंडिगो की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।
देश की सबसे बड़ी एयरलाइंस कंपनी इंडिगो अपने अंतर्राष्ट्रीयकरण पर ध्यान केंद्रित कर रही है। इंडिगो को नागरिक उड्डयन मंत्रालय से अमेरिका और कनाडा के परिचालन उड़ानों के लिए दो विमानों को वेट लीज (wet lease) पर देने की मंजूरी मिल गई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी है। पहली बार इंडिगो ने फरवरी में दिल्ली-इस्तांबुल मार्ग पर वाइड-बॉडी बोइंग 777 का संचालन शुरू किया था। यह विमान टर्किश एयरलाइंस से वेट लीज (किराए पर (विमान) पर लिया गया था।
विज्ञापन
इंडिगो एयरलाइन को अमेरिका और कनाडा मार्ग पर उपयोग किए जा सकने वाले दो विमानों को वेट लीज पर देने के लिए मंत्रालय से मंजूरी मिल गई है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि मंत्रालय ने इंडिगो को दो बड़े आकार के विमानों को वेट लीज पर देने की मंजूरी दे दी है, जिनका इस्तेमाल अमेरिका और कनाडा के लिए उड़ान भरने के लिए किया जा सकता है। हालांकि, इस मुद्दे पर इंडिगो की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। अभी यह पता नहीं चल सका है कि क्या इंडिगो ने अमेरिका और कनाडा के लिए उड़ानें संचालित करने की योजना बनाई है या नहीं। गौरतलब है कि भारतीय विमान वाहकों को वेट लीज विमान के लिए मंत्रालय से अनुमोदन की आवश्यकता होती है।
वेट लीज व्यवस्था के तहत विमानों को ऑपरेटिंग क्रू और इंजीनियरों के साथ लीज पर लिया जाता है। आम तौर पर, आपूर्ति की कमी से निपटने के लिए और यह सुनिश्चित करने के लिए कि हवाई किराए में उल्लेखनीय वृद्धि नहीं हो, छोटी अवधि के लिए विमानों की वेट लीजिंग की अनुमति दी जाती है। पिछले महीने पीटीआई को दिए एक साक्षात्कार में इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स ने कहा था कि एयरलाइन ने हमेशा बड़े आकार के विमानों का विकल्प खुला रखा है, लेकिन उन्होंने इस बारे में ज्यादा जानकारी का खुलासा नहीं किया था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा था कि इंडिगो ने कभी भी किसी विकल्प से इंकार नहीं किया है। हमारे पास एक महत्वपूर्ण ऑर्डर बुक है। हमारे पास लगभग 500 विमान ऑर्डर पर हैं ... हमारे पास आने वाली डिलीवरी का एक स्थिर स्रोत है। हमारा पूरा ध्यान और जोर उस हिस्से पर होगा। हमारे पास एक्सएलआर ऑर्डर हैं जो इंडिगो के परिचालन की सीमा को और बढ़ाएंगे। इस बीच इंडिगो ने एक बयान में कहा कि एयरलाइन निर्माताओं के साथ वह लगातार बातचीत कर रही है क्योंकि हम अपने विकास के अगले चरण की योजना बना रहे हैं। ऐसी रिपोर्ट है कि इंडिगों विमानों के लिए एक महत्वपूर्ण ऑर्डर देना चाहता है।
प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि हालांकि, हमने अब तक कुछ भी तय नहीं किया है। हम अटकलों पर टिप्पणी नहीं करते हैं और जब हमारे पास कोई अपडेट होगा तो हम जानकारी साझा करेंगे। पिछले महीने एविएशन कंसल्टेंसी सीएपीए ने कहा था कि इंडिगो 500 विमानों के लिए ऑर्डर दे सकती है। सीएपीए ने कहा था, इंडिगो कोविड-19 से पहले लगभग 300 विमानों का एक महत्वपूर्ण ऑर्डर देने की योजना बना रहा था, लेकिन महामारी के कारण इसे टाल दिया गया। इस डील के अब आगे बढ़ने की संभावना है, और पहले की परिकल्पना से भी बड़ा हो सकता है, अब यह बढ़कर लगभग 500 विमान हो सकते हैं। फिलहाल इंडिगो के बेड़े में 300 से ज्यादा विमान हैं।.