फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागपुर से दिल्ली आ रहे इंडिगो विमान में तकनीकी खराबी, गडकरी भी थे सवार

Tue, 13 Aug 2019 10:17 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
विज्ञापन
इंडिगो (फाइल फोटो)
विज्ञापन

नागपुर से दिल्ली जा रही इंडिगो के फ्लाइट 6E 636 में गंभीर तकनीकी खराबी के कारण रनवे से वापस लौटा दिया गया। यात्रियों को फ्लाइट से उतार दिया गया। बताया जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी इसी फ्लाइट में मौजूद थे।

विज्ञापन


इंडियो का 6ई 636 विमान विमान जो नागपुर से दिल्ली आ रहा था उसे टैक्सीवे से वापस रनवे भेज दिया गया है। विमान में गंभीर तकनीकी खामी का पता चलने के बाद पायलट ने विमान को टेक-ऑफ न करने का फैसला लिया। यात्रियों में केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भी शामिल हैं। उन्हें भी विमान से उतार दिया गया है। यात्री फिलहाल नागपुर हवाई अड्डे पर ही इंतजार कर रहे हैं।

 

पायलट ने विमान को दूसरी बार उड़ाने की कोशिश की लेकिन उसकी कोशिश नाकाम हो गई। विमान को सुबह के 7.50 बजे नागपुर से उड़ान भरनी थी और 9.35 पर दिल्ली पहुंचना था। नागपुर हवाई अड्डे के वरिष्ठ अधिकारी ने विजय मुलेकर ने कहा कि तकनीकी खराबी के कारण विमान उड़ान नहीं भर सका। 
विज्ञापन


मुलेकर ने कहा, 'बाद में सुबह के लगभग 10.30 बजे विमान को उड़ाने की एक बार फिर कोशिश की गई लेकिन तकनीकी खामी के चलते पायलट इसमें दोबारा असफल रहा। विमान में 159 यात्री सवार थे।' गडकरी के कार्यालय ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि नागपुर संसदीय सीट से लोकसभा सदस्य और भाजपा के वरिष्ठ नेता उस समय विमान में सवार थे जब यह रनवे से लौटा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें