फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indigo Crisis: 'घमंड और गलत आकलन ने उड़ान संचालन बिगाड़ा', इंडिगो संकट पर बोले एविएशन विशेषज्ञ कैप्टन गोपीनाथ

Thu, 11 Dec 2025 11:12 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Captain Gopinath Remarks on Indigo Crisis: इंडिगो की उड़ान गड़बड़ियों पर कैप्टन गोपीनाथ ने कहा कि एयरलाइन ने समय पर हालात को नहीं समझा और नई FDTL नियमावली के तहत पायलटों की कमी को हल्के में लिया। उनका आरोप है कि प्रबंधन में घमंड और जरूरत से अधिक आत्मविश्वास आ गया, जिससे संकट 'सुनामी' की तरह बढ़ा।
विज्ञापन
इंडिगो फ्लाइट - फोटो : X/@IndiGo6E
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडिगो में हाल के दिनों में हुई बड़ी उड़ान गड़बड़ियों को लेकर देश के जाने-माने एविएशन विशेषज्ञ और लो-कॉस्ट एयरलाइन मॉडल के जनक कैप्टन गोपीनाथ ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उनके मुताबिक यह पूरा संकट इसलिए इतना बढ़ा क्योंकि इंडिगो ने समय रहते हालात को पढ़ने में गलती की और भीतर कहीं अत्यधिक आत्मविश्वास और घमंड हावी हो गया।

विज्ञापन


कैप्टन गोपीनाथ ने बताया कि 1 नवंबर से लागू हुए FDTL (फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशंस) के दूसरे चरण को लागू करने में एयरलाइन ने सही योजना नहीं बनाई। नई नियमावली के कारण पायलटों की उपलब्धता कम हो गई, लेकिन इसके बावजूद इंडिगो ने उड़ानों की संख्या कम नहीं की। उनका कहना है कि यह संकट 2 दिसंबर से दिखाई देने लगा और देखते ही देखते बेकाबू हो गया।

कंपाउंड हुआ और सुनामी बन गया संकट
गोपीनाथ ने पीटीआई से बातचीत में कहा कि इंडिगो समय रहते वास्तविकता से नहीं जुड़ पाया। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा संकट था जो पहले गड़बड़ी बना, फिर जमा होता गया और अंत में सुनामी बन गया। कहीं न कहीं घमंड, जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वास ने हालात बिगाड़ दिए। उन्होंने कहा कि एयरलाइन ने उन संकेतों को पढ़ने में गलती की, जो साफ तौर पर दिख रहे थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- गरीब विक्रेता की पिटाई पर ममता ने BJP पर किया पलटवार, कहा- गरीबों को पीटते...इतिहास भी तोड़ते

पायलटों और स्टाफ की आवाज अनसुनी
कैप्टन गोपीनाथ के अनुसार एयरलाइन का फोकस जब बहुत अधिक मुनाफे, रेवेन्यू और शेयर मार्केट की ओर चला जाता है, तब कई बार प्रबंधन अपने पायलटों और कर्मचारियों की बात सुनना बंद कर देता है। उन्होंने कहा कि अगर इंडिगो टिकट बेचने से पहले उड़ानों की संख्या कम कर देता, तो हालात इतने खराब नहीं होते।

डीजीसीए की भूमिका और जरूरी सुधार
संकट के बाद डीजीसीए ने इंडिगो को अपने विंटर शेड्यूल में 10 प्रतिशत उड़ानें कम करने का निर्देश दिया है ताकि संचालन स्थिर हो सके। कैप्टन गोपीनाथ ने कहा कि डीजीसीए को पूरी तरह स्वतंत्र रेगुलेटर होना चाहिए, जहां न कोई राजनीतिक दबाव हो और न ही किसी तरह की कृपापात नीति। उन्होंने कहा कि एक सख्त और निष्पक्ष नियामक ही उद्योग को स्थिर रख सकता है।
विज्ञापन


हालात की आलोचना करने के बावजूद गोपीनाथ ने यह भी कहा कि दुनिया में कई एयरलाइनों के बंद होने के उदाहरण हैं और ऐसे माहौल में इंडिगो का 400 से ज्यादा विमान तक पहुंचना और समयपालन के मानकों में आगे रहना एक बड़ी उपलब्धि है। लेकिन उन्होंने यह भी जोड़ा कि इस तरह के संकट बताता है कि तेजी से बढ़ने के साथ सही अनुमान, सही प्लानिंग और स्टाफ की आवाज सुनना कितना जरूरी है।

अन्य वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें