फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडिगो एयरलाइंस का सिस्टम डेढ़ घंटे तक रहा डाउन, असुविधा के लिए मांगी माफी

Mon, 08 Oct 2018 10:51 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
इंडिगो एयरलाइंस
विज्ञापन
विमानन कंपनी इंडिगो का सर्वर डाउन होने की वजह से रविवार को कम से कम डेढ़ घंटे तक विमानों की उड़ान और बाकी सेवायें बाधित रहीं। उड़ान भरने में समस्या की जानकारी देश भर के सभी हवाई अड्डों से आई। इंडिगो ने ना सिर्फ सिस्टम के डाउन होने की बात कुबूली बल्कि इसके लिए माफी भी मांगी।
विज्ञापन


इंडिगो ने ट्वीट कर सेवा बाधित होने की जानकारी दी और खेद प्रकट किया। बाद में इंडिगो ने यात्रियों को एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि सभी एयरपोर्ट्स पर हमारा सिस्टम दोपहर 2:46 बजे डाउन हो गया था। इससे काउंटर्स पर सामान्य से अधिक भीड़ हो सकती है। इंडिगो ने यात्रियों से धैर्य बनाए रखने और सहयोग करने की अपील की।

इंडिगो प्रवक्ता ने कहा कि रविवार दोपहर को सिस्टम डाउन के कारण हमारे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।  हम इस असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हैं। 

 

प्रवक्ता ने ये भी कहा कि अब उड़ान और चेक इन सिस्टम सामान्य रूप से काम कर रहे हैं।  इंडिगो बाजार में हिस्सेदारी के हिसाब से देश की सबसे बड़ी विमानन कंपनी है और हर दिन औसतन 1,000 से अधिक उड़ानें परिचालित करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें