फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Navy news: स्वदेशी एएलएच हेलिकॉप्टर नौसेना में शामिल, आईएनएस उत्कर्ष पर किया तैनात

Wed, 01 Jun 2022 10:57 AM IST
सुरेंद्र जोशी एएनआई, पोर्ट ब्लेयर

सार

इन हेलिकॉप्टरों को 31 मई को भारतीय नौसेना में शामिल किया। नौसेना में शामिल इन हेलिकॉप्टरों ने इस साल की शुरुआत में पहली बार अंडमान द्वीप समूह के ऊपर उड़ान भरी थी।
विज्ञापन
ALH MK III aircraft commissioned into the Indian Navy at INS Utkrosh, Port Blair - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय नौसेना की वायु स्क्वाड्रन (INAS) 325 में स्वदेश में निर्मित एएलएच एमके III हेलिकॉप्टरों को मंगलवार को शामिल कर लिया गया। आईएनएस उत्कर्ष पर आयोजित एक समारोह में इन्हें नौसेना में शामिल किया गया। यह यूनिट भारतीय नौसेना में कमीशन की गई दूसरी एएलएच एमके III स्क्वाड्रन है।

विज्ञापन


नौसेना की अंडमान निकोबार कमान के कमांडर इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल अजय सिंह ने इन हेलिकॉप्टरों को 31 मई को भारतीय नौसेना में शामिल किया। इन हेलिकॉप्टरों ने इस साल की शुरुआत में पहली बार अंडमान द्वीप समूह के ऊपर उड़ान भरी थी। इन्हें आधिकारिक तौर पर 28 जनवरी को शामिल किया गया था।

समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने के लिए स्वदेशी हल्के हेलिकॉप्टर एएलएच एमके III (ALH MK III)  को औपचारिक रूप से जनवरी 2022 में आईएनएस उत्कर्ष में शामिल किया गया था। एएलएच एमके III एयरक्राफ्ट हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड द्वारा विकसित हैं और केंद्र सरकार द्वारा आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा देने की योजना के अनुरूप सैन्य विमान क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक जबरदस्त छलांग है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें