फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैदराबाद में खुला भारत का पहला डॉग पार्क

Mon, 17 Sep 2018 02:16 AM IST
एजेंसी, हैदराबाद
विज्ञापन
1
विज्ञापन

हैदराबाद में पालतू कुत्तों के लिए विशेष ‘डॉग पार्क’ का निर्माण कराया गया है। इसमें सभी तरह की आधुनिक सुविधाएं हैं। बृहद हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) ने कोंडापुर में 1.1 करोड़ रुपये की लागत से 1.3 एकड़ में फैले इस पार्क को विकसित किया है।

विज्ञापन


इस पार्क में वॉकिंग ट्रैक और क्लिनिक की सुविधा भी है। जीएचएमसी की जोनल आयुक्त डी. हरिचंदना ने बताया कि इसमें कुत्तों को ट्रेनिंग देने वाले उपकरण, कसरत के उपकरण, दो लॉन, एक एंफीथिएटर, बड़े और छोटे कुत्तों के लिए अलग अलग अहाते समेत अन्य सुविधाएं हैं।

उन्होंने कहा, ‘यह पार्क देश का पहला पहला प्रमाणित डॉग पार्क है। यहां पर एक पशुओं के डॉक्टर, डॉग ट्रेनर, मानकों के अनुरूप सफाई और कुत्तों को निशुल्क टीकाकरण की भी सुविधा होगी।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें