फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महामारी: देश की पहली कोरोना रोगी फिर संक्रमित, पढ़ाई के लिए दिल्ली लौटने से पहले कराया था टेस्ट

Tue, 13 Jul 2021 03:36 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, त्रिसूर

सार

केरल के त्रिशूर से चौंकाने वाली खबर आई है। देश की पहली कोरोना संक्रमित दूसरी बार संक्रमण की चपेट में आ गई है। हालांकि उसकी हालत खतरे से बाहर है। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की पहली कोविड-19 रोगी महिला एक बार फिर वायरस से संक्रमित पाई गई हैं। केरल के त्रिशूर के स्वास्थ्य अधिकारियों ने मंगलवार को यहां यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


त्रिशूर की डीएमओ डॉक्टर के जे रीना ने बताया कि वह कोविड-19 की चपेट में आ गई हैं। पीड़ित महिला की आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई जबकि एंटीजन रिपोर्ट में संक्रमण नहीं पाया गया। उनमें लक्षण दिखाई नहीं दिए। 

रीना ने कहा कि महिला पढ़ाई के लिए नई दिल्ली जाने की तैयारी कर रही थी। इस दौरान उसके नमूनों की आरटी-पीसीआर जांच की गई, जिसमें संक्रमण की पुष्टि हुई। डॉक्टर ने कहा कि महिला फिलहाल घर में है और 'उसकी तबीयत ठीक है।'
विज्ञापन


वुहान विवि के मेडिकल की तृतीय वर्ष की छात्रा है पीड़िता
गौरतलब है कि 30 जनवरी 2020 को चीन के वुहान विश्वविद्यालय की मेडिकल की तृतीय वर्ष की छात्रा कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थी। सेमेस्टर अवकाश के बाद घर लौटने के पश्चात वह भारत की पहली कोविड-19 रोगी बन गई थी।

त्रिशूर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में करीब तीन सप्ताह के इलाज के बाद दो बार उसकी जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई। इसके साथ ही संक्रमण से उसके उबरने की पुष्टि हुई और 20 फरवरी 2020 को उसे छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें