#COVID19 vaccination coverage कोरोना महामारी से निपटने के लिए देश में टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को इसने ऐतिहासिक स्तर पार कर लिया। संभावित तीसरी लहर से निपटने में यह निर्णायक भूमिका निभाएगा।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
भारत ने बुधवार को कोरोना रोधी टीकाकरण का 71 करोड़ खुराक का रेकॉर्ड स्तर पार कर लिया। बुधवार शाम तक देशवासियों को कुल 71,52,54,153 खुराकें लगाई जा चुकी थीं।
विज्ञापन
सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार बुधवार को दिनभर में 73 लाख से ज्यादा लोगों को टीके लगाए गए। शाम सात बजे तक कुल 73,80,510 खुराक लगाई जा चुकी थी। रात तक यह संख्या और बढ़ने का अनुमान है। बता दें, देश में तीसरी लहर के खतरे से बचाने में टीकाकरण निर्णायक भूमिका निभाएगा, इसलिए सरकार युद्ध स्तर पर वैक्सीनेशन का काम चला रही है।