फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टियों में भी डिजिटल उपकरणों से खुद को नहीं बचा पा रहे भारतीय

Thu, 07 Dec 2017 05:34 AM IST
एजेंसी / नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
सर्दी की छुट्टियों से पहले एक प्रौद्योगिकी कंपनी द्वारा कराए गए सर्वे से डिजिटल उपकरणों की जाल में फंस चुके ग्राहकों की मनोदशा को समझा जा सकता है। इस हालिया सर्वे में सामने आया कि मात्र 40 फीसदी लोग अपना स्मार्टफोन घर पर छोड़कर छुट्टियां बिताना चाहते हैं। 
विज्ञापन


मेकैफी द्वारा कराए गए सर्वे के अनुसार, मात्र 40 फीसदी लोग अपना स्मार्टफोन घर पर छोड़कर छुट्टियां बिताना चाहते हैं जबकि 72 फीसदी लोग अपना लैपटॉप छोड़कर जाने को तैयार हैं। जबकि छुट्टियों पर रहने के दौरान लगभग 60 फीसदी लोग कम से कम अपने दिन का एक घंटा ईमेल, टेक्स्ट मेसेज, सोशल मीडिया के पोस्ट देखने में बिता देते हैं। 

पढ़ें- अगर ऑनलाइन ठगी का शिकार नहीं होना चाहते तो ये खबर आपके लिए है, RBI ने निकाली है ये बेहतरीन जुगाड़

मेकैफी के प्रबंध निदेशक वेंकट कृष्णापुर ने कहा कि छुट्टियां एक ऐसा अवसर होती हैं जिनमें आप अपने डिजिटल उपकरणों से अलग रहो लेकिन अधिकतर भारतीय इसके लिए संघर्ष करते दिखाई दे रहे हैं। इससे यह भी पता चलता है कि हमारी डिजिटल होती आदतें व्यक्तिगत सूचनाओं के लिए खतरा पैदा कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें