फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलसियों की लिस्ट में भारतीयों का नाम टॉप पर, चीनी सबसे एक्टिव

Fri, 14 Jul 2017 01:55 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर भारतीयों से यह सवाल किया जाए की आप कहीं जाने के लिए कार लेंगे या पैदल जाना पसंद करेंगे, तो ज्यादातर लोग कार का चुनाव करेंगे। वह इस बात पर कभी गौर नहीं करते की कितनी दूरी के लिए जाना है। 46 देशों पर किए गए एक सर्वे में पाया गया कि भारतीय दुनिया में सबसे आलसी लोगों में से एक होते हैं। इस सर्वे में भारत 39 स्थान पर रहा। अगर भारतीयों की औसत चाल की बात करें तो वह दिन में मात्र 4,297 कदम ही चलते हैं। 
विज्ञापन


यह शोध स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के शोधार्थियों द्वारा किया गया, जिसमें 46 देश के 700,000 लोगों को शामिल किया गया था। शोध में शामिल लोगों की चाल की गिनती के लिए उनके स्मार्टफोन में स्टेप काउंटर ऐप इंस्टॉल किया गया था। इनमें लिस्ट में चीनी लोग सबसे सक्रिय होते हैं, खासकर वे जो हॉन्ग कॉन्ग में रहते हैं। यहां के लोग एक दिन में औसतन 6,880 कदम चलते हैं। 

सबसे बुरा हाल इंडोनेशिया का है जहां के लोग दिन में केवल 3,513 कदम ही चलते हैं। अगर दुनियाभर के लोगों की बात करें तो औसतन हम सभी एक दिन में 4,961 कदम चलते हैं। अगर टॉप देशों की बात करें तो इसमें हॉन्गकॉन्ग, चीन, यूक्रेन और जापान सबसे ज्यादा चलते हैं। यहां के लोग औसतन 6,000 कदम से ज्यादा चलते हैं। 
विज्ञापन


अगर भारत की बात करें तो यहां औरते केवल 3,684 कदम चलती हैं,जबकि पुरुष 4,961 कदम चलते हैं। दिल्ली की रहने वाली रितीका का कहना है कि एक स्वस्थ्य व्यक्ति को दिन भर में कम से कम 10,000 कदम चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोग अगर सुबह में एक घंटे टहलते हैं, तो उनकी एक्सरसाइज पूरी हो जाती है, लेकिन आपको ऐक्टिव रहना होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें