फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया का सपोर्टिंग स्टाफ खुद चुनेंगे शास्त्री, जहीर-द्रविड़ हो सकते हैं बाहर

Fri, 14 Jul 2017 01:19 PM IST
amarujala.com- Presented By- मोहित
विज्ञापन
विज्ञापन
टीम इंडिया के नए कोच नियुक्त हुए पूर्व क्रिकेटर रवि शास्त्री अपना सपोर्टिंग स्टाफ खुद चुन सकते हैं। बीसीसीआई ने गुरुवार को एक प्रेस रिलीज जारी कर साफ किया है कि शास्त्री अपना सपोर्टिंग स्टाफ चुनने का निर्णय खुद कर सकते हैं। जिससे यह भी साफ हो गया कि कंसल्टेंट के तौर पर जहीर खान और राहुल द्रविड़ की नियुक्ति नहीं है।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित प्रशासनिक समिति द्वारा सहायक कोचों (जहीर और राहुल) की नियुक्ति पर सीएसी ने सवाल उठाए थे, जिसके बाद बीसीसीआई ने इस मुद्दे पर पीछे हटती नजर आ रही है। सूत्रों के मुताबिक, पूर्व सीएजी और प्रशासनिक समिति के हेड विनोद राय के दबाव में बीसीसीआई ने प्रेस रिलीज जारी कर इन बदलावों को सबके सामने रखा। उनका मत था कि सीओए को सिर्फ कोच चुनना था न कि सपोर्टिंग स्टॉफ।

बोर्ड ने यह भी बताया कि 'शास्त्री की प्रेजेंटेशन से वह बेहद प्रभावित थे इसी के आधार पर उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी गई। सहायक कोच के बारे में भी उनसे बातचीत हुई जिसमें यह निर्णय लिया गया कि टीम के दौरों के दौरान बैटिंग और बॉलिंग कोच की नियुक्ति जरूरत के मुताबिक होगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें