फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahul Gandhi: राहुल की टिप्पणी से मुस्लिम लीग 'गदगद', कहा- हम उनके बयान का स्वागत करते हैं, यह उनका अनुभव है

Fri, 02 Jun 2023 08:02 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम

सार

इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (एम) ने शुक्रवार को राहुल गांधी के बयान का स्वागत किया और कहा कि राहुल गांधी का दावा उनकी पार्टी के अनुभव से आया है।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता राहुल गांधी। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राहुल गांधी इन दिनों अमेरिका के दौरे पर हैं लेकिन उनके बयानों से देश में राजनीति गर्मा गई है। उन्होंने अमेरिका में कहा था कि मुस्लिम लीग एक धर्मनिरपेक्ष पार्टी है। इसके बाद इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (एम) ने शुक्रवार को राहुल गांधी के बयान का स्वागत किया और कहा कि राहुल गांधी का दावा उनकी पार्टी के अनुभव से आया है।

विज्ञापन


आईयूएमएल के महासचिव पी के कुन्हालीकुट्टी ने दावा किया कि भाजपा ने तीन दशक पहले बाबरी मस्जिद के विध्वंस के बाद अल्पसंख्यक समुदाय को गुमराह करने की कोशिश की इसके बाद मुसलमानों को सही रास्ते पर लाने के लिए मुस्लिम लीग की भूमिका रही। फेसबुक पर उन्होंने लिखा कि राहुल गांधी का बयान कि मुस्लिम लीग एक धर्मनिरपेक्ष पार्टी है, उनकी पार्टी के अनुभव पर आधारित है। हम इसे बड़ी जिम्मेदारी के साथ देखते हैं। कांग्रेस के साथ मुस्लिम लीग का घनिष्ठ संबंध इंदिरा गांधी के दिनों से है।



भाजपा ने साधा निशाना
केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने कहा कि जिस मोहम्मद अली जिन्ना की पार्टी मुस्लिम लीग ने भारत का धर्म के आधार पर बंटवारा किया, उसे भारत के नेता सेकुलर पार्टी बताते हैं। बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि मुस्लिम लीग को सेकुलर बताने वाले नेता को कुछ लोग अब भी मानते हैं। भाजपा नेता अमित मालवीय ने भी ट्वीट करते हुए कहा कि भारत और पाकिस्तान के बंटावरे के लिए जिन्ना की अध्यक्षता वाली मुस्लिम लीग जिम्मेदार थी। बंटवारा धर्म के आधार पर किया गया था। राहुल गांधी कम पढ़े लिखे हैं या शायद वायनाड में टिके रहने के लिए उन्होंने ऐसे बयान दिए। 
विज्ञापन


ये है पूरा मामला
केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ में इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग एक सहयोगी पार्टी है। अयोग्य होने से पहले राहुल गांधी केरल के वायनाड से सांसद हैं। वाशिंगटन डीसी के राष्ट्रीय प्रेस क्लब में राहुल गांधी से मुस्लिम लीग के साथ कांग्रेस के गठबंधन पर सवाल पूछा गया था। इसका जवाब देते हुए गांधी ने कहा कि मुस्लिम लीग पूर्ण रूप से एक धर्मनिरपेक्ष पार्टी है। पार्टी में नोन-सेकुलर जैसा कुछ भी नहीं है। राहुल ने कहा कि जिस व्यक्ति ने सवाल भेजा है पूछने के लिए शायद उसने मुस्लिम लीग को पढ़ा नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें