फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: शिकागो में पेट्रोल पंप पर भारतीय छात्र की गोली मारकर हत्या, महावाणिज्य दूतावास ने कहा- तत्काल कार्रवाई हो

Sun, 01 Dec 2024 12:25 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

तेलंगाना निवासी साई तेजा नुकारापु शिकागो में पेट्रोल पंप पर पार्ट टाइम काम करता था। शुक्रवार को हथियारबंद लोग काम के दौरान पेट्रोल पंप पर पहुंचे और छात्र को गोली मार दी। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 अमेरिका के शिकागो में शुक्रवार को भारतीय छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह पेट्रोल पंप पर पार्ट टाइम काम करता था। काम के दौरान पेट्रोल पंप पर हथियारबंद लोगों ने तेलंगाना के छात्र को गोली मारी। मृतक की पहचान 22 वर्षीय साई तेजा नुकारापु के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


बीआरएस नेता मधुसूदन थथा के अनुसार, साई तेजा की हत्या की खबर पता लगने के बाद वह तेलंगाना खे खम्मम जिला पहुंचे। जहां उन्होंने मृतक के माता-पिता से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान माता-पिता ने खुलासा किया कि जब साई तेजा की गोली मारकर हत्या की गई तो वह ड्यूटी पर नहीं था, बल्कि वह अपने एक दोस्त की मदद कर रहा था। दोस्त ने साई से ड्यूटी पर रुकने का अनुरोध किया था। 

बीआरएस नेता मधुसूदन ने कहा कि उन्होंने मामले में मदद के लिए तेलुगु एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका (टीएएनए) के सदस्यों से भी बात की है।

भारत के महावाणिज्य दूतावास ने तत्काल कार्रवाई की मांग की
दूसरी तरफ, शिकागो में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उसने कहा है कि वह पीड़ित के परिवार को हरसंभव मदद देगा। शिकागो में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने एक्स पर पोस्ट में कहा, 'हम भारतीय छात्र नुकारापु साई तेजा की हत्या से स्तब्ध और बेहद दुखी हैं। हम दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग करते हैं। वाणिज्य दूतावास पीड़ित के परिवार और दोस्तों को हर संभव मदद देगा।'
विज्ञापन


जीवन-यापन के लिए पेट्रोल पंप पर करता था पार्ट टाइम काम
जानकारी के अनुसार, साई तेजा ने भारत में स्नातक की पढ़ाई पूरी की, जिसके बाद वह एमबीए करने के लिए अमेरिका चला गया। वह अमेरिका में अपने जीवन-यापन के लिए पेट्रोल पंप पर पार्ट टाइम काम करता था। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें