फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: भारतीय छात्र को हवाई अड्डे से हिरासत में लेने का मामला, भारत ने अमेरिकी सरकार के सामने उठाया मामला

Wed, 11 Jun 2025 02:47 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नेवार्क हवाई अड्डे से एक भारतीय छात्र के अमानवीय तरीके से निर्वासित करने की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। यह वीडियो एक भारतवंशी ने पोस्ट की थी, जो घटना के समय हवाई अड्डे पर ही मौजूद थे।
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर हिरासत में भारतीय छात्र - फोटो : एक्स/kunal jain
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के न्यूजर्सी स्थित नेवार्क हवाई अड्डे से भारतीय छात्र को जिस तरीके से हिरासत में लिया गया, उस पर भारत ने आपत्ति जताई है। भारत सरकार ने नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास में आधिकारिक रूप से यह मामला उठाया है। सूत्रों के अनुसार, न्यूयॉर्क में भारतीय वाणिज्यदूत ने बताया कि हिरासत में लिया गया भारतीय छात्र हरियाणा से ताल्लुक रखता है और वह अवैध रूप से अमेरिका में दाखिल हुआ था। अदालत के आदेश के बाद उसे अमेरिका से निर्वासित किया जा रहा था। 
विज्ञापन


भारतीय दूतावास भी अमेरिकी सरकार के संपर्क में
रिपोर्ट्स के अनुसार, नेवार्क हवाई अड्डे से निर्वासित करते वक्त उसका स्वभाव हिंसक लगा, जिसके चलते पायलट ने भी उसे विमान में ले जाने से इनकार कर दिया। फिलहाल उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां से उसे यात्रा के लिए फिट बताए जाने के बाद भारत निर्वासित कर दिया जाएगा। न्यूयॉर्क स्थित हमारे वाणिज्यदूत अमेरिकी अधिकारियों के संपर्क में हैं। भारत सरकार ने भी नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास में आधिकारिक रूप से इस मामले को उठाया है। साथ ही वॉशिंगटन डीसी स्थित भारतीय दूतावास भी इस मामले को लेकर अमेरिकी सरकार के शीर्ष अधिकारियों के संपर्क में है। 

दरअसल नेवार्क हवाई अड्डे से एक भारतीय छात्र के अमानवीय तरीके से निर्वासित करने की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। यह वीडियो एक भारतवंशी ने पोस्ट की थी, जो घटना के समय हवाई अड्डे पर ही मौजूद थे। वीडियो साझा करने वाले भारतवंशी कुणाल जैन ने भारतीय युवक के साथ हुई अमानवीयता की निंदा की थी और इसे मानवीय आपदा बताया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Los Angeles: लॉस एंजिलिस हिंसा पर भड़के ट्रंप, बोले- हम इस शहर को आजाद कराकर रहेंगे
विज्ञापन

 
भारतवंशी ने वीडियो साझा कर इसे अमानवीय बताया था
कुणाल जैन ने सोशल मीडिया पर भारतीय छात्र को निर्वासित किए जाने का वीडियो साझा किया है। जिसमें नेवार्क हवाई अड्डे पर भारतीय छात्र को अप्रवासन विभाग के अधिकारियों द्वारा बंधक बनाया हुआ है। जैन ने लिखा कि 'मैं नेवार्क हवाई अड्डे पर एक युवा भारतीय छात्र को निर्वासित किए जाने का साक्षी बना। उसके हाथ बांधे गए थे और वह रो रहा था। उसके साथ अपराधियों जैसा व्यवहार किया गया। वह यहां अपने सपने पूरे करने आया था और किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा रहा था। बतौर एक नॉन रेजीडेंट भारतीय होने के नाते मुझे बहुत दुख हुआ क्योंकि मैं कुछ नहीं कर पाया। यह देखना दिल तोड़ने वाला है और एक मानवीय आपदा है।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें