फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SCO समिट में बजा, 'आवारा हूं, मेरा जूता है जापानी' जमकर लगे ठहाके

Sat, 10 Jun 2017 10:56 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
sco - फोटो : ANI
विज्ञापन
अभिनेता राजकपूर के क्लासिक गानों ‘आवारा हूं’ और ‘मेरा जूता है जापानी’ को शंघाई सहयोग सम्मेलन में शामिल हुए नेताओं की ढेरों प्रशंसा मिली। ये दोनों गाने शंघाई सहयोग संगठन के कार्यक्रम स्थल पैलेस ऑफ इंडिपेंडेंस के बैंक्वेट हॉल में लांच के दौरान बजाए गए।
विज्ञापन


बता दें कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान अभिनेता आमिर खान की फिल्म दंगल की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मैंने दंगल फिल्म देखी है और मुझे फिल्म और उसके किरदार बेहद पसंद आए। उन्होंने भारतीय फिल्मों के बारे में काफी बातें की। उन्होंने कहा कि दंगल ने वहां पर काफी अच्छी कमाई की है और इसलिए उन्होंने भी इस फिल्म को देखा। 

बॉलीवुड फिल्म दंगल 5 मई को चीन में रिलीज हुई थी। यह फिल्म चीन में कमाई करने वाली सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म है। फिल्म ने वहां पर 1,100 करोड़ से अधिक की कमाई की है। यह चीन में प्रदर्शित होने वाली मात्र 33 वीं फिल्म है जिसने एक हजार करोड़ से अधिक की कमाई की है। यह फिल्म अभी भी पूरे चीन में 7,000 से अधिक स्क्रीन पर चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें