तमिलनाडु में एक मजबूर परिवार को अपनी बेटी की लाश को अस्पताल से ले जाने के लिए 3000 रुपये चुकाने पड़े हैं। चौंका देने वाला बात है कि परिवार को एंबुलेंस के लिए ये पैसा रिश्वत के रूप में देना पड़ा है। ये मामला तमिलनाडु के कोयम्बटूर का है, जहां के अस्पताल प्रशासन के इस रवैये ने एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार किया है।
न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक लाश को दूर ले जाने के लिए नई तकनीक की एंबुलेंस की जरूरत थी और परिवार काफी देर से इसकी मांग कर रहा था। अस्पताल प्रशासन अपने कड़े रवैये पर बरकार था और आखिर में मजबूर होकर परिवार को रिश्वत का सहारा लेना पड़ा।
बता दें कि देश में अस्पतालों की ओर से शर्मनाक हरकतें कई बार सामने आई हैं। कई बार तो हालात ऐसे हुए कि परिजनों को लाश को कंधे पर या घसिट कर तक ले जानी पड़ी है। इतना ही नहीं कई बार परिजने किसी अपने की लाश को बाइक पर बीच में बिठा कर ले जाने को मजबूर हुए हैं।