विश्व की प्राचीनतम नगरी वाराणसी का गंगाघाट रिवर फ्रंट, महाराष्ट्र का मराठा सैन्य वास्तुकला, कांचीपुरम के मंदिर, जबलपुर का भेड़ाघाट-लम्हेटाघाट, सतपुड़ा टाइगर रिजर्व और हायर बेंकल विश्व धरोहर की संभावित सूची में शामिल हो गया है। भारत सरकार ने नौ स्थलों का नाम प्रस्तावित किया था। इसमें से यूनेस्को ने छह को संभावित सूची में शामिल किया है।
केंद्रीय पर्यटन व संस्कृति मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने बुधवार को कहा कि यह भारत के लिए गौरव का क्षण है। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय की संस्था एएसआई ने यूनेस्को विश्व धरोहर को संभावित सूची में शामिल करने के लिए नौ स्थलों का नाम प्रस्तावित करके भेजे थे। इनमें से छह को संभावित सूची में शामिल कर लिया गया है।
इसमें बनारस का गंगाघाट रिवर फ्रंट भी शामिल है। इनमें से दो स्थल मध्य प्रदेश में जबलपुर स्थित नर्मदा नदी पर बना भेड़ाघाट-लम्हेटाघाट और सतपुड़ा टाइगर रिजर्व का नाम भी है। इनके अलावा महाराष्ट्र का मराठा सैन्य वास्तुकला, कर्नाटक का हायर बेंकल, मेगालिथिक साइट और कांचीपुरम के मंदिरों हैं।